06/09/2021
20 वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में छाए हिसार स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी
3 से 5 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पंजाबी धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हरियाणा स्पोर्ट्स का कराटे एसोसिशन द्वारा करवाई गई जिसमें 22 जिलों से 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया हिसार स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के महासचिव विवेक सुथार के निर्देश में हिसार जिले से 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 11 पदक जीत कर हिसार का नाम रोशन किया । स्वर्ण पदक विजेता अंकिता ,धीरज रजत पदक विजेता खिलाड़ी आकाश,सोनिया
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
मीनाक्षी ,प्रीति , हिमांशु,लक्ष्य त्यागी , रितु , रितुराज ,माया ,प्रेरणा सभी विजेता हिसार पहुंचने पर हिसार स्पोर्ट्स काट एसोसिएशन के चीफ पैटर्न सुभाष वर्मा ,प्रधान योगेश शर्मा , तकनीकी निर्देशक उमेश भांभू ने खिलाडियो का जोरदार स्वागत किया व हार्दिक शुभकामनाएं दी ।