Manish kumar pal

Manish kumar pal RTI CONSULTANT

खबरों मे..... मैं
23/11/2025

खबरों मे..... मैं

साइबर अपराध में हरदोई सबसे आगे: आरटीआई एक्टिविस्ट ने जताई चिंता
#लखनऊ जोन के अंतर्गत आने वाले हरदोई जिले में वर्ष 2020 से 15 सितम्बर 2025 तक कुल 655 साइबर अपराध के अभियोग दर्ज किए गए हैं। यह आँकड़ा पूरे जोन में सबसे अधिक है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हरदोई अब साइबर अपराधियों के लिए एक प्रमुख निशाना बनता जा रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट, समाजसेवी मनीष पाल ने बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पुलिस विभाग से यह आंकड़े प्राप्त किए हैं जो दर्शाते हैं कि जिले में बीते पाँच वर्षों में ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा हरदोई जैसे जिले में साइबर अपराधों का यह स्तर बेहद चिंताजनक है। आम नागरिकों को जागरूक करने की सख्त जरूरत है। अधिकतर मामलों में लोग अनजाने में ठगी का शिकार हो जाते हैं और देर से शिकायत दर्ज कराते हैं, जिससे अपराधी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिला स्तर पर साइबर सेल को सशक्त किया जाए, साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए। जनता को डिजिटल सावधानी अपनानी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें, और किसी संदिग्ध कॉल या ट्रांजेक्शन की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हरदोई में बढ़ता साइबर अपराध भविष्य में एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन सकता है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा

आज याद करते हैं महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई सरद चंद्र बोस को।उन्होंने अपना...
06/09/2025

आज याद करते हैं महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई सरद चंद्र बोस को।

उन्होंने अपना जीवन भारत की आज़ादी, हिंदू-मुस्लिम एकता और समाज सुधार को समर्पित कर दिया। बंगाल के विभाजन का उन्होंने दृढ़ता से विरोध किया और शिक्षा व न्याय के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

👉 उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं:
“स्वतंत्रता तभी सार्थक है जब हर धर्म और हर वर्ग को समान अधिकार मिले।”

🙏 आइए, उनके आदर्शों और योगदान को नमन करें।
#सरदचंद्रबोस












हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी शख्स को मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी के लिए याद किया जाए तो उनमें एक नाम राकेश रोशन का ज...
06/09/2025

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी शख्स को मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी के लिए याद किया जाए तो उनमें एक नाम राकेश रोशन का जरूर आता है।
6 सितम्बर 1949 को जन्मे राकेश रोशन न सिर्फ़ एक सफल अभिनेता रहे, बल्कि निर्देशक और निर्माता के रूप में भी उन्होंने सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दीं।

👉 उनके करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता हुई, लेकिन बाद में निर्देशन की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं।
👉 1987 में आई उनकी पहली निर्देशित फिल्म खुदगरज़ ने उन्हें एक नए मुकाम पर पहुँचा दिया।
👉 इसके बाद उन्होंने कहो ना… प्यार है (2000), कोई… मिल गया (2003), और कृष सीरीज़ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में साई-फाई और सुपरहीरो फिल्मों की नई पहचान बनाई।

उनकी सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि वे हर फिल्म में नई सोच, नया विषय और दर्शकों को जोड़े रखने वाली कहानी लेकर आते हैं।
साथ ही, अपने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करके उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक बेहतरीन स्टार भी दिया।

आज राकेश रोशन को इंडस्ट्री में उनकी दूरदर्शिता, मेहनत और शानदार योगदान के लिए याद किया जाता है।
उनका फिल्मी सफ़र और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

✨ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ राकेश रोशन जी को ✨
























आज का दिन भारतीय सिनेमा के लिए यादगार है,क्योंकि आज हम याद करते हैं यश जौहर जी को –एक ऐसे फ़िल्ममेकर, जिन्होंने हिंदी फ़...
06/09/2025

आज का दिन भारतीय सिनेमा के लिए यादगार है,
क्योंकि आज हम याद करते हैं यश जौहर जी को –
एक ऐसे फ़िल्ममेकर, जिन्होंने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को
नई पहचान और ऊँचाई दी। 🙏

✨ उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की स्थापना की और
“कुछ कुछ होता है”, “कभी खुशी कभी ग़म”,
“दोस्ताना”, “कभी अलविदा न कहना” जैसी कालजयी फ़िल्मों के ज़रिए
लाखों दर्शकों के दिलों को छुआ।

💐 यश जौहर जी का योगदान सिर्फ़ फ़िल्मों तक सीमित नहीं,
बल्कि उन्होंने अपने काम से भारतीय संस्कृति, परिवार और रिश्तों की अहमियत को
दुनिया तक पहुँचाया।

उनके जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और
उनकी बनाई विरासत को सलाम करते हैं। 🙌

🌹 Happy Birthday in Heaven, Yash Johar Ji! 🌹























आज हमारा फेसबुक परिवार 10K तक पहुँच गया है।ये सिर्फ़ एक नंबर नहीं, बल्कि आप सभी का प्यार, विश्वास और सपोर्ट है जिसने हमे...
06/09/2025

आज हमारा फेसबुक परिवार 10K तक पहुँच गया है।
ये सिर्फ़ एक नंबर नहीं, बल्कि आप सभी का प्यार, विश्वास और सपोर्ट है जिसने हमें यहाँ तक पहुँचाया है। ❤️

🙏 दिल से धन्यवाद उन सभी को, जिन्होंने हमें फ़ॉलो किया, हमारा कंटेंट पसंद किया, शेयर किया और हमें मोटिवेट किया।

आपके बिना ये सफ़र अधूरा है।
आने वाले समय में और भी अच्छा कंटेंट, नई जानकारियाँ और बेहतरीन पल हम आप तक पहुँचाते रहेंगे। 🌟

Keep Supporting 💖 | Keep Loving 💖

09/07/2025

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ मेरे समस्त भाइयों को 💐

18/04/2023
आज मेरे बाबा स्वo श्री हुकुमचंद्र पाल जी की प्रथम पुण्यतिथि तिथि पर मैं उनको शत शत नमन करता हूँ।आप हमेशा  ,निडर ,बहादुर ...
04/04/2023

आज मेरे बाबा स्वo श्री हुकुमचंद्र पाल जी की प्रथम पुण्यतिथि तिथि पर मैं उनको शत शत नमन करता हूँ।आप हमेशा ,निडर ,बहादुर ,सद्कर्म व व उच्च वक्तित्व के व्यक्ति थे ,आप ने कभी किसी के सामने झुकना नही सिखया ,आप नेता जी स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के बहुत बड़े समर्थक थे।पौत्र होने के नाते आपकी प्रथम पुण्यतिथि पर आपकी नमन करता हूँ।आपकी कमी कोई पूरा नही कर सकता ।

मनीष कुमार पाल
नि o जिला सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हरदोई उत्तर प्रदेश

Address

Hardoi
Hardoi
241001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish kumar pal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category