07/09/2026
सोचिए🤔... 5 दिन का लंबा मैच, अभी खेल का सिर्फ 8वां ओवर ही चल रहा है, और विरोधी टीम के कप्तान ने बाउंड्री पर 5-5 फील्डर्स तैनात कर दिए हैं। 😳 यह कोई T20 मैच का डेथ ओवर नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट का पहला सत्र है। साउथ ज़ोन के कप्तान तिलक वर्मा का यह फैसला क्या उनका डर था? 🤔 तिलक वर्मा को यह समझ आ गया है कि अगर इस लड़के को 10-12 ओवर और मिल गए, तो मैच हाथ से निकल जाएगा।
आपको बता दें कि यह दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच है, जो ईस्ट जोन और साउथ ज़ोन के बीच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक, चेन्नई) में खेला गया।
क्या वैभव सूर्यवंशी में आपको शुरुआती दिनों के वीरेंद्र सहवाग या ऋषभ पंत वाली आक्रामकता दिखती है? 🤔