11/07/2026
खेल निदेशालय, उत्तराखंड देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अंडर-19 बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी में प्रातः 10:00 बजे से किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 146 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग एवं मोहन पाठक, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद (दर्जा राज्य मंत्री) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समापन अवसर पर दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम (बालक वर्ग)
*100 मीटर* : प्रथम– हेमंत कुमार, द्वितीय– दिवाकर, तृतीय– अक्षय आर्य।
*200 मीटर:* प्रथम– हेमंत, द्वितीय– सूरज, तृतीय– शुभ।
*400 मीटर:* प्रथम– नीरज कुमार, द्वितीय– करण आर्य, तृतीय– दिव्यांशु टम्टा।
*800 मीटर:* प्रथम– नीरज कुमार, द्वितीय– दीपक कुमार, तृतीय– अजय।
*1500 मीटर:* प्रथम– दीपक कुमार, द्वितीय– दिव्यांशु टम्टा, तृतीय– हितेश।
*गोला फेंक:* प्रथम– विनीत कुमार, द्वितीय– सुधांशु कुमार, तृतीय– अक्षय आर्य।
*रिले दौड़:* प्रथम– कालाढूंगी टीम, द्वितीय– हल्द्वानी स्टेडियम टीम, तृतीय– गोलापार स्टेडियम टीम रहे।
*प्रतियोगिता परिणाम (बालिका वर्ग)*
*100 मीटर* : प्रथम– नमिता, द्वितीय– निशा, तृतीय– अंजलि।
*200 मीटर:* प्रथम– नमिता, द्वितीय– निशा, तृतीय– आरती आर्य।
*400 मीटर:* प्रथम– छाया, द्वितीय– कृतिका, तृतीय– दीप्ति।
*800 मीटर* : प्रथम– हिमानी आर्य, द्वितीय– कृतिका, तृतीय– छाया।
*1500 मीटर:* प्रथम– हिमानी आर्य, द्वितीय– आरती, तृतीय– यशिका।
*गोला फेंक:* प्रथम– खुशी आर्य, द्वितीय– अंजलि, तृतीय– निशा।
*रिले रेस:* प्रथम– हल्द्वानी स्टेडियम टीम, द्वितीय– गोलापार स्टेडियम टीम, तृतीय– कालाढूंगी स्टेडियम टीम रही।
*प्रतियोगिता में निर्णायक* की भूमिका सुरेश चंद्र पांडे, महेश फर्त्याल एवं महेश बिष्ट द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई।
इस अवसर पर शशि देवी, नेहा बिष्ट, सौरव गुप्ता, पुष्कर पांडे, तन्मय रावत, बृजेश तिवारी, दिनेश रावल, श्याम भट्ट, जीवन लाल, अंकुश रौतेला, गोविंद लटवाल, सतीश कुमार, निशांत मेहता, गोविंद परिहार, अमन नवियाल, मनोज कुमार, दिनेश रावत, आनंद देव, गोपाल नेगी, काव्या ठाकुर, कैलाश जोशी, रमेश आर्य सहित अनेक प्रशिक्षक, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।