15/06/2023
जिला नैनीताल के सभी सम्मानित खिलाडियों, कोच एवं रेफरी को सूचित किया जाता है कि जिला नैनीताल में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने से बचें । चाहे कोई भी इस ग्रुप का हो प्रतिभाग करने से पहले आयोजनकर्ता से जिला बास्केटबॉल संघ का प्रमाणपत्र अवश्य मांगे। क्योंकि नैनीताल जिले में आयोजित किसी भी प्रतियोगिता के लिए आयोजकों द्वारा कोई भी अनुमति या मान्यता जिला बास्केटबॉल संघ से नहीं ली गई है।
अगर कोई भी खिलाड़ी, कोच, रेफरी गैरमान्यताप्राप्त टूर्नामेंट खेलता पाया गया तो उसके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।
जिला बास्केटबॉल संघ आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।