28/10/2025
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि New Track Gym का पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया है। 🏋️♂️✨
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को हमारे जिम का उद्घाटन एवं शुभारंभ वरिष्ठ डॉ. श्री एस. एम. तिवारी जी, श्री मनोज तोमर जी (सभापति, ग्वालियर नगर निगम), श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी (भूतपूर्व सांसद, ग्वालियर), श्री कमल माखीजानी जी (भूतपूर्व जिला अध्यक्ष, ग्वालियर भाजपा), श्री मुनेन्द्र सिंह भदौरिया जी, श्री सुरेन्द्र यादव जी (जिला अध्यक्ष, ग्वालियर कांग्रेस), श्री जितेन्द्र मुदगल जी (पार्षद, ग्वालियर), श्री मंगल यादव जी (पार्षद, ग्वालियर) तथा श्री कपिल शर्मा जी (पार्षद, ग्वालियर) के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
सभी माननीय अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएँ दीं एवं हमारे प्रयास की सराहना की। 🙏
हम अपने सभी फिटनेस प्रेमियों को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे नए रूप में सजे New Track Gym का अनुभव करें —
जहाँ फिटनेस और आधुनिकता का संगम है! 🏋️♀️🔥