Tanmay Dubey

Directions Website Contact the business

Tanmay Dubey Amazon Bestselling Author | Book Writing Coach | Health and Wellness Coach | Work-Life Balance Catal

15/09/2026

🎬 HAIWAAN REVIEW | कोशिश अच्छी थी… लेकिन सफल नहीं हुई!

Akshay Kumar, Saif Ali Khan और Priyadarshan. एक proven combination, और ऊपर से Haiwaan प्रियदर्शन की अपनी ही Malayalam hit Oppam का Hindi remake. तो expectations high होनी ही थीं।

Concept भी interesting है: एक blind protagonist, एक छोटा बच्चा जिसे बचाना है और सामने एक dangerous killer.

Saif Ali Khan role में पूरी तरह उतरते हैं। उनकी performance में physicality भी है और vulnerability भी। Akshay Kumar अच्छे हैं, लेकिन उनका character इतना psychotic और dangerous बना क्यों, उसकी psychology आपको पूरी तरह convince नहीं करती। Saiyami Kher अपने limited role में strong हैं।

बीच-बीच में signature Priyadarshan comedy है, लेकिन गाने और multiple backstories फिल्म की speed कम कर देते हैं।

आज Netflix और Prime के दौर में, जब audience fast-paced thrillers की आदी हो चुकी है, ऐसी फिल्म को tight, sharp और straight-arrow होना चाहिए था।

Problem कहानी में नहीं है, problem treatment में है।

Strong cast, proven story, interesting setup… फिर भी Haiwaan वो thriller नहीं बन पाती जो ये बन सकती थी।

🎯 Verdict: Missed Opportunity
⭐ 2.5/5

कोशिश अच्छी थी… लेकिन कोशिश सफल नहीं हुई।

15/09/2026

theredline Haiwaan is a missed opportunity

10/09/2026

🎬 MIRZAPUR: THE MOVIE — Worth the hype?

Mirzapur series एक whisky की तरह है… धीरे-धीरे चढ़ती है. 🥃
लेकिन Mirzapur: The Movie? ये एक तेज़ shot है! 🔥

Scale बड़ा है, action तगड़ा है, dialogues मज़ेदार हैं और entertainment भरपूर है.

Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyendu अपने रंग में हैं, लेकिन मेरे लिए surprise package रहे Ravi Kishan! 👏

क्या ये series जैसा cult बन पाएगी? शायद नहीं.
लेकिन अगर आप Mirzapur fan हैं तो…

भैया, एक बार तो देखना बनता है! 😎

🎥 Follow Tanmay Dubbey | Author | Coach for more movie reviews.

Excel Entertainment

15/08/2026

बंटवारा 1947: उम्मीदें बहुत थीं… पर punch missing रहा!

Sunny Deol और Rajkumar Santoshi की जोड़ी इतने सालों बाद वापस आए, तो Ghayal, Damini और Ghatak वाला असर याद आना स्वाभाविक है। ऊपर से 1947 का Partition, Hindu-Muslim रिश्तों पर एक powerful message और Amir khan का production Paper पर सब कुछ explosive था।

लेकिन मेरे लिए problem है इसका pace और execution। आज के fast-paced cinema में फिल्म जरूरत से ज्यादा लंबी और slow महसूस होती है।

Sunny Deol + Rajkumar Santoshi से उम्मीद थी एक knockout punch की… लेकिन इस बार punch थोड़ा flat रह गया।

पूरा review Reel में 👆
आपने फिल्म देखी? Agree or disagree?

Sunny Deol
Preity G Zinta
AK Promotions

20/07/2026

Context matters. शायद हम इसे ज़िंदगी में थोड़ा कम महत्व देते हैं।

Market share, competition, business performance और even employee satisfaction को सिर्फ़ numbers देखकर समझना अक्सर अधूरी तस्वीर देखने जैसा है।

किसी भी number के पीछे की परिस्थिति, comparison और background को समझना ज़रूरी है।

क्योंकि same data, different context… different meaning.

इसीलिए किसी व्यक्ति, situation या result को judge करने से पहले एक सवाल ज़रूर पूछिए:

“What is the context?”

शायद आपका perspective बदल जाए।

15/07/2026

धमाल 4 सिर्फ हँसाती नहीं है… जाते-जाते एक अच्छी बात भी कह जाती है 😂❤️

इसे लॉजिक ढूँढकर मत देखिए। इसे एक लाइव-एक्शन कार्टून की तरह देखिए और फिर बस हँसते रहिए 🤣

रितेश देशमुख ने कमाल किया है, कॉमिक मोमेंट्स शानदार हैं और इंद्र कुमार का वही फॉर्मूला यहाँ भी काम करता है… कॉमेडी में इमोशन हो, तो उसका पंच और बढ़ जाता है।

डेढ़-दो घंटे हँसना है? परिवार के साथ जाइए और धमाल 4 देख आइए 😄🎬

क्या आपने फिल्म देखी? कैसी लगी?

#धमाल4

12/07/2026

क्या अल्फा वाकई उतनी खराब फिल्म है, जितना सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है? मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा।

मैंने आज फिल्म देखी और मेरा अनुभव सोशल मीडिया की राय से बिल्कुल अलग रहा।

सबसे बड़ी गलती लोग दुरंधर से इसकी तुलना करके कर रहे हैं। दोनों स्पाई फिल्में हैं, लेकिन उनका ट्रीटमेंट, कहानी कहने का तरीका और प्रस्तुति पूरी तरह अलग है।

मेरे लिए अल्फा एक तेज़ रफ्तार, मनोरंजक फिल्म है जिसमें शानदार एक्शन, बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यूज़ और दमदार अभिनय देखने को मिलता है। यह दुनिया की सबसे महान फिल्म बनने की कोशिश नहीं करती, बल्कि दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करती है, और मुझे लगता है कि वह उसे निभाती है।

सोशल मीडिया की राय को अपनी राय मत बनने दीजिए। पहले फिल्म देखिए, फिर खुद तय कीजिए।

🎬 पूरी समीक्षा इस रील में।

अगर आपने अल्फा देखी है, तो अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए।

#अल्फा #फिल्मसमीक्षा #बॉलीवुड

05/07/2026

हम ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा गलतियाँ तब करते हैं, जब हम बिना पूरा Context जाने राय बना लेते हैं।

एक ही घटना, एक ही फैसला, एक ही इंसान… अलग-अलग परिस्थितियों में बिल्कुल अलग अर्थ रख सकता है।

शायद इसलिए कई बार हमारी पहली राय ही गलत साबित होती है।

इस वीडियो में मैंने बात की है कि Context सिर्फ़ एक शब्द नहीं, बल्कि बेहतर निर्णय, बेहतर रिश्तों और ज़्यादा संतुष्ट जीवन की कुंजी है।

देखिए और बताइए…

क्या कभी पूरी कहानी जानने के बाद आपकी राय किसी व्यक्ति या परिस्थिति के बारे में पूरी तरह बदल गई है?

05/07/2026

Context ही जीवन का सबसे बड़ा सत्य है।

₹50,000 किसी के लिए बहुत बड़ी कमाई हो सकती है, और किसी के लिए बहुत छोटी। फ़र्क पैसों में नहीं, Context में है।

यही बात सफलता, महंगे ब्रांड, “लोग क्या कहेंगे”, और सही-गलत पर भी लागू होती है। हम अक्सर बिना पूरी कहानी जाने लोगों और परिस्थितियों को जज कर देते हैं।

याद रखिए, Context बदलते ही अर्थ भी बदल जाता है।

इसलिए अगली बार कोई राय बनाने से पहले खुद से सिर्फ़ एक सवाल पूछिए…

“पूरा Context क्या है?”

हो सकता है, आपका नज़रिया… और जीवन दोनों बदल जाए।

Address

Gurugram
Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tanmay Dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tanmay Dubey:

Shortcuts

Share

Category