Kuchaikote Sports Academy

Kuchaikote Sports Academy 7+ Branches in Gopalganj District
Martial-Arts
Taekwondo
Karate
Judo
Kickboxing
MMA
Dance
Zymnastics
Stunts

बिहार के भवानी सिंह और रिया सिंह का विश्व मंच पर जलवा, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वगोपाल...
30/08/2026

बिहार के भवानी सिंह और रिया सिंह का विश्व मंच पर जलवा, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड अंतर्गत रतनसराय गांव निवासी भवानी सिंह ने खेल के क्षेत्र में जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। भवानी सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर 2026 तक चुनचॉन, दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जैसे जापान , पाकिस्तान, चिन, अमेरिका आदि

भवानी सिंह ताइक्वांडो फ्रीस्टाइल पूमसे के खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अब तक लगभग चार बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किया है। अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई और अब विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

भवानी सिंह के विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित होने से उनके गांव रतनसराय सहित पूरे बरौली और गोपालगंज जिले में खुशी का माहौल है। उनके चयन को स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

भवानी सिंह की इस उपलब्धि में उनके परिवार के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों और ताइक्वांडो संगठन के पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह, ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोपालगंज के महासचिव आर्यन पाण्डेय तथा उनके कोच प्रदीप कुमार यादव ने भवानी सिंह को लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया है।

भवानी सिंह ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेहनत और पदक जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ा सपना पूरा होने जैसा है। वह प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश, बिहार और गोपालगंज का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भवानी सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह ने बेटे के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भवानी ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है और उम्मीद है कि वह दक्षिण कोरिया में भी शानदार प्रदर्शन करेगा।

राष्ट्रीय उपलब्धि: लगभग चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता

28/08/2026

Stretching
25/08/2026

Stretching

25/08/2026

Body Stretching with partner // Workout Pain Relief//

5th India Taekwondo Kyorugi National Championship 2026-27 Shree Shiv Chhatrapati Sports Complex Pune Maharashtra Bihar T...
24/08/2026

5th India Taekwondo Kyorugi National Championship 2026-27
Shree Shiv Chhatrapati Sports Complex
Pune Maharashtra
Bihar Team 6 medal 🥇 🥈 🥉

5th India Taekwondo Kyorugi National Championship 2026-27 16th August to 21st August 2026 Shree Shiv Chhatrapati Sports ...
23/08/2026

5th India Taekwondo Kyorugi National Championship 2026-27
16th August to 21st August 2026
Shree Shiv Chhatrapati Sports Complex, Pune Maharashtra
Team BIHAR
India Taekwondo 🇮🇳
TAEKWONDO ASSOCIATION OF BIHAR

10/08/2026

Address

Gopalganj

Opening Hours

Monday 6am - 9am
2pm - 5pm
Tuesday 6am - 9am
2pm - 5pm
Wednesday 6am - 9am
2pm - 5pm
Thursday 6am - 9am
2pm - 5pm
Friday 6am - 9am
2pm - 5pm
Sunday 6am - 10am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kuchaikote Sports Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share