Reliance Cricket Club

Reliance Cricket Club Cricket it's all about cricket

आज उनका जन्मदिन है जिन्होने इस क्लब के लिए हमेशा ही ईमानदारी निष्पक्ष सिलेक्शन और मजबूत two team थ्योरी का कांसेप्ट दिया...
23/03/2026

आज उनका जन्मदिन है जिन्होने इस क्लब के लिए हमेशा ही ईमानदारी निष्पक्ष सिलेक्शन और मजबूत two team थ्योरी का कांसेप्ट दिया है....
आपके विज़न और टैलेंट की परख के कारण ही हमारे दोनों टीम लगातार 04 साल से फाइनल और सेमीफइनल मे फीचर करती नज़र आ रही है... आपकी अगुवाई मे ही हम 2022-23 मे चैंपियन बने...
हैप्पी bday मनीष भैया.... (लेफ्टी bhaiya)
युही महादेव का आशीर्वाद बना रहे 🙏🙏🙏🙏

गोड्डा जिला के इतिहास मे एक स्वर्णिम अध्याय बड़े गर्व से आज बोकारो की धरती पे लिखा गया.... जहा हमारे जबाजो ने अंडर 19अंतर...
14/01/2026

गोड्डा जिला के इतिहास मे एक स्वर्णिम अध्याय बड़े गर्व से आज बोकारो की धरती पे लिखा गया.... जहा हमारे जबाजो ने अंडर 19
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मे अपना झंडा गाड़ा....जिला क्रिकेट सचिव श्री रंजन भैया हम अपने पेज के माध्यम से सबसे पहले आपका आभार व्यक्त करते हैँ की जो सपना पुरे जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने देखा था उसे अपने अपनी अगुवाई मे हम सब के लिए साकार कर के दिखा दिया आपके विज़न और हमारे जिले के खिलाड़ियों को दिए गए सही मौके, प्रशिक्षण एवं अनुशासन ने आज ये ऐतिहासिक मौका हम सभी क्रिकेट प्रेमियों को दिया है और आज इस जीत के बाद हमारे जिले के खिलाड़ी भी राज्य के इलीट प्लेयर्स.. के साथ खेलते नज़ऱ आयंगे क्युकी गोड्डा अंडर 19टीम अब राज्य के इलीट जिलों मे से एक है 👍👍👍🙏🙏🙏

हमारे क्लब के सुपर स्टार प्लेयर सौरव मांझी जिनको इस टीम की कमान सौपी गयी और क्या खूब निभाया इस जिम्मेदारी को सौरव... बॉलिंग मे तोह खैर पुरे झारखंड मे किसी बल्लेबाज क अंदर इतना कैलिबर नहीं था की तुम्हारी इकॉनमी 06 रन के ऊपर ले जा पाए..गेन्दबाजी मे तुमने जो केहर ढाया वो सब एक तरफ और आज के इस मैच मे बल्लेबाजी कर के जो vital 63
रन बनाये और वैभव के साथ क्रूसियल समय पे साझेदारी कर के स्कोर को जीत के लायक जगह पे पहुँचाया वो ये दिखाता है की तुम किस मेटल के बने हो गर्व है हमें तुमपर...
पियूष तुम्हारी विकेटकीपिंग और बड़े मुक़ाबलो मे तेज बल्लेबाजी ने भी गोड्डा की इस जीत की जर्नी मे बड़ा हिस्सा कंट्रीब्यूट किया......आप दोनों पे रिलाइंस क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ियों, मैनेजमेंट के सदस्यों को बोहत गर्व है....

वैसे तो हम दूसरे क्लब के खिलाड़ियों की बात इस पेज पे नहीं करते पर वैभव के बल्लेबाजी के आगे हम तारीफ करने को बाध्य हैँ..... वैभव!एक दम नाम के अनुरूप बैटिंग.... पुरे टूर्नामेंट के आप रन मशीन रहे... बधाई... और
पूरी टीम को बधाई...
#जश्न हो

क्या खेला रे भाई  ईशान तुम यार... पुरे झारखण्ड का शान बढ़ा दिया भइवा.... साला मु  बंद कर दिए हो भाई सब सेल्फ क्लेमड बेस्ट...
18/12/2025

क्या खेला रे भाई ईशान तुम यार... पुरे झारखण्ड का शान बढ़ा दिया भइवा.... साला मु बंद कर दिए हो भाई सब सेल्फ क्लेमड बेस्ट सेलेक्टर्स का.. 518 रन 58 का अवरेज से वो भी 200 के स्ट्राइक रेट से .... अंग्रेजी मे जो कहता है ना कहावत लीडिंग फ्रॉम the फ्रंट साला एक दम झारखंडी अंदाज मे बता दिया बे भाई.... आज फाइनल का मंच और फिर से ताबड़तोड़ शतक... गजब..❤️

कुशाग्र भी कांसिस्टेंट था 400रन बना दिया सब बड़ा टीम के खिलाफ रन बनाया.. क्या मुंबई क्या दिल्ली... क्लास बैटिंग करता ही है भाई....इश्के बाद भी अगर गुजरात वाला शाहरुख़ खान को खेलाये और पुरे सीजन तुमको बैठा के रखे तोह हमको पर्सनली कोई आश्चर्य नहीं होगा... देश का क्रिकेटिंग भूगोल थोड़ा ख़राब चल रहा है अभी इसलिए.....
अनुकूल रॉय के शानदार प्रदर्शन के कारण ही मुश्किल मैचेस मे भी आसान जीत मिली है....

जोहार झारखण्ड 🫂

©रिलाइंस क्रिकेट क्लब गोड्डा (1985)

18/12/2024

आज मैदान पे जो अनुज को चोट पहुंचा और उसके बाद जिस तरह की पीड़ा में वो था उसको देखना बोहत दुखद था....पर मैं पुरे रिलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से धन्यवाद देता हूँ Keshav Kumar Mahto का... ज़ब लोग दौड़ रहे थे अनुज को देखने के लिए तभी आपने अवेयरनेस दिखाया और आप अपनी कार के तरफ भागे और तुरंत ला खड़ा किया और समय पे हॉस्पिटल पहुंचा पाए..... हम आभार प्रकट करते हैं का अगर तुमने समय पे CPR नहीं दिया होता तोह शायद अनुज आज हमारे बीच नहीं होता... @अजित भैया का भी बोहत बड़ा योगदान रहा वो पूरी तरह से हॉस्पिटल में ही समर्पित रहे ज़ब तक अनुज ठीक नहीं हो गया.... आप तीनो की चपलता और सिचुएशन अवेयरनेस ने आज पुरे रिलायंस परिवार जो ताउम्र आपका ऋणी कर दिया 🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼........ अनुज अब बिलकुल ठीक है ❤️

क्या हार में क्या जीत में ....किंचित नही भयभीत मैं....कर्तव्य पथ पर जो मिला ...यह भी सही वह भी सही....||बेहतरीन सीजन ......
17/12/2023

क्या हार में क्या जीत में ....किंचित नही भयभीत मैं....कर्तव्य पथ पर जो मिला ...यह भी सही वह भी सही....||
बेहतरीन सीजन ...डोमिनेंट परफॉरमेंस थ्रू आउट the season....सेमीफाइनल तक unbeatable रही इस टीम ने जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दिखाई है मैनेजमेंट को फक्र है आप सब पे....आप रिलायंस के इलीट 11 हैं...और कोई मुहर या किसी ज्ञानी का कन्फर्मेशन नही चाइये की आप हमारे बेहतरीन 11 हैं ....जैसा कि मनीष भैया हमेशा कहते हैं हार जाने में और हार मान लेने में फर्क है...हम हारे जरूर हैं पर हार माने नही हैं....
एक खराब दिन होने से आप खराब क्रिकेटर्स नही हो जायँगे ....
सत्र 2023 यही समाप्त होता है ....मिलते है फिर अगले साल क्रिकेट को फिर से दिल देने को....

अत्यंत दुःखदक्लब के   सर्व कालीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सह अभिभावक हम सभी के हर दिल अजीज बड़े भैया मिर्जा सब्बीर हुसैन अब  ...
02/11/2023

अत्यंत दुःखद
क्लब के सर्व कालीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सह अभिभावक हम सभी के हर दिल अजीज बड़े भैया मिर्जा सब्बीर हुसैन अब हम सब के बीच नही रहे|

लंबे समय से कैंसर से जूझते हुए आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली🙏🙏🙏

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे🙏🙏🙏🙏🙏🙏

02/10/2023

सपने सच होते हैं ......

बाबा केदार की कृपा से ही हमारा ये सपना पूरा हो पाया था ......
जीवन में जब भी ऐसा प्रतीत होता है कि अब शायद आप कभी नही जीत पायंगे ....

बस सर्वशक्तिमान पे भरोसा बनाये रखें......

तस्वीरों में इतिहास
सन 2022
स्थान - गाँधीमैदान गोड्डा

हमारे क्लब के पांच सितारा बल्लेबाज मोहित सिंह का चयन झारखंड छत्तीसगढ़ में आयोजित टी-20 टूर्नामेंट के लिए  सौरभ तिवारी के...
28/09/2023

हमारे क्लब के पांच सितारा बल्लेबाज मोहित सिंह का चयन झारखंड छत्तीसगढ़ में आयोजित टी-20 टूर्नामेंट के लिए सौरभ तिवारी के कप्तानी में 18 सदस्यीय झारखंड सीनियर टीम में हुआ है।
उन्होंने 2 चरण में हुए ट्रायल्स में अच्छे प्रदर्शन के बूते अपना जगह अंतिम 18 में सुनिश्चित कर ना सिर्फ रिलायंस क्लब का बल्कि गोड्डा जिला को भी गौरवान्वित करने का काम किया है।

जिला क्रिकेट युवा सचिव श्री रंजन यादव ने उक्त जानकारी क्लब को देते हुए मोहित के चयन पर अपार हर्ष व्यक्त किया एवं उनको टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभाशीष भी दिया |

बोहत ही गौरवशाली पल ..... आज हमारे पूर्व खिलाड़ी आलोक कुमार ने UPSC में 549 वा स्थान प्राप्त कर पूरे रिलायंस क्रिकेट परिव...
23/05/2023

बोहत ही गौरवशाली पल ..... आज हमारे पूर्व खिलाड़ी आलोक कुमार ने UPSC में 549 वा स्थान प्राप्त कर पूरे रिलायंस क्रिकेट परिवार के साथ साथ पूरे जिले को गौरवान्वित किया है|...भाई को पुलिस अधीक्षक बनने पे पूरे रिलायंस परिवार के सभी सदस्यों द्वारा हार्दिक बधाई....

पूर्व चयन:- BPSC (दो बार लगातर)

13/05/2023

लगभग एक जैसी गेंद और दोनों अलग अलग तरह के शाट्स ....बाई ओर मोहित सिंह और दाहिनी ओर युवा कप्तान सिद्दार्थ कुमार.... पेश ए खिदमत है JSCA स्टेडियम के इंडोर नेट्स पे बल्लेबाजी अभ्यास सत्र के दौरान हमारे युवा सितारों की एक छोटी सी वीडियो क्लिप...

वीडियो आभार:- सूत्र

Address

Godda High School Field
Godda
814133

Opening Hours

Monday 8am - 8pm
Tuesday 8am - 8pm
Wednesday 8am - 8pm
Thursday 8am - 8pm
Friday 8am - 8pm
Saturday 8am - 8pm
Sunday 8am - 8pm

Telephone

9507103134

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reliance Cricket Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Reliance Cricket Club:

Share

Category