विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र

विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, Sport & recreation, Ghaziabad.

शिक्षण संस्थान
'सा विद्या या विमुक्तये', "विद्या वही है जो मुक्ति दिलाए- अर्थ सच्चा ज्ञान या शिक्षा वही है जो मनुष्य को अज्ञान, दुखों, बंधनों और संकीर्णता से मुक्त करे।

01/09/2026

With Vidya Bharti Jharkhand – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

🏆 38वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन 🏆मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन, मथुरा मे...
01/09/2026

🏆 38वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन 🏆

मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन, मथुरा में आयोजित 38वीं विद्या भारती क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक, शास्त्री नगर, मेरठ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय ने U-17 बालिका, U-17 बालक एवं U-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं U-14 बालिका, U-14 बालक एवं U-19 बालिका वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।

विशेष रूप से U-17 बालिका, U-17 बालक एवं U-19 बालक वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता टीमें आगामी 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित विद्या भारती राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस गौरवमयी उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय के अनुभवी शतरंज प्रशिक्षक श्री नीरज कुमार सोम जी के अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन को जाता है।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
#विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र #विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र #विद्याभारती

*आगामी अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर योजना बैठक का आयोजन*  स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, ...
01/09/2026

*आगामी अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर योजना बैठक का आयोजन*

स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद में आगामी अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर योजना बैठक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में 9 सितंबर से 11 सितंबर तक किया जाएगा।

योजना बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र )श्री Domeshwar Sahu जी ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में लगे सभी आचार्य बंधुओं एवं आचार्या बहनों से व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। श्री डोमेश्वर साहू जी ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों के क्रम में प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली *Walther कंपनी की नई एयर राइफल एवं एयर पिस्टल का विधिवत पूजन भी किया गया।*

प्रधानाचार्य जी द्वारा प्रतियोगिता को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई।
#विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र #विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र #विद्याभारती #मेरठप्रान्त

 #रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई...
28/08/2026

#रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पवित्र पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, पारस्परिक सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह त्योहार आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर सभी भाई-बहनों के प्रेम एवं विश्वास का यह बंधन सदैव अटूट बना रहे।

डोमेश्वर साहू
क्षेत्र संगठन मंत्री
विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र
नेहरू नगर, गाजियाबाद
#विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र
#विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र
#मेरठप्रान्त
#रक्षाबंधन
#विद्याभारती

रक्षाबंधन पर्व की मधुर झलकियाँ 🌸🎉विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र नेहरू नगर, गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ...
26/08/2026

रक्षाबंधन पर्व की मधुर झलकियाँ 🌸🎉
विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र नेहरू नगर, गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में #रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर, गाजियाबाद के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने अपनी स्नेहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बच्चों ने रक्षासूत्र बांधकर प्रेम, सुरक्षा, आत्मीयता एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों का संदेश दिया।
रक्षाबंधन का यह उत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, स्नेह और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करते हैं।
विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र परिवार की ओर से आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#रक्षाबंधन #विद्याभारती
#विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र
#विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र #विद्याभारती
#मेरठप्रान्त

🌺 शुभ मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺संकटमोचन, भक्तवत्सल, अंजनीनंदन श्री हनुमान जी की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बन...
25/08/2026

🌺 शुभ मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺
संकटमोचन, भक्तवत्सल, अंजनीनंदन श्री हनुमान जी की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
प्रभु श्री राम के परम भक्त बजरंगबली आपको सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता प्रदान करें।
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩
श्री डोमेश्वर साहू
क्षेत्र संगठन मंत्री
विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र
#विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र
#विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र
#विद्याभारती
#मेरठप्रान्त

25/08/2026

Saraswati Vidya Mandir Etah

38वीं क्षेत्रीय योगासन कुराश प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रवि बंसल जी, क्षेत्रीय खेल संयोजक श्री...
25/08/2026

38वीं क्षेत्रीय योगासन कुराश प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रवि बंसल जी, क्षेत्रीय खेल संयोजक श्री सत्यपाल सिंह जी, सह संयोजक Ravindra Sharma जी सुमीत गुप्ता जी, श्रीमान वेद प्रकाश जी विद्यालय अध्यक्ष गुलशन राय जी ने उद्घाटन घोषणा की तथा क्षेत्रीय संयोजक सतपाल जी ने खेल रखा
#विद्याभारतीपश्चिमउत्तरप्रदेशक्षेत्र
#विद्या_भारती_पश्चिम_उत्तर_प्रदेश_क्षेत्र
#विद्याभारती


#मेरठप्रान्त

Address

Ghaziabad
201001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share