13/02/2026
गया जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से डॉ. रानी (सचिव), श्री अजीत कुमार (संरक्षक) एवं श्री हरि साहनी (एमएलसी एवं पतंजलि प्रभारी, दरभंगा) ने बिहार की माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर बिहार में योगासन स्पोर्ट्स के विकास, विस्तार एवं प्रोत्साहन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री महोदया को राज्य में आयोजित होने वाले आगामी योगासन प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जिला स्तरीय चैंपियनशिप एवं भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।
माननीय मंत्री महोदया ने बिहार में योगासन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु BYSA द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन राज्य में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को सशक्त पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
योगासन के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और जागरूक बिहार की ओर अग्रसर!
#योगासन_स्पोर्ट्स #बिहार_खेल Bihar Yogasana Sports Association- BYSA