30/10/2025
आज हमें दुखी हृदय से जानकरी मिली है कि मोकामा में असमय गोली कांड में राजद के सिपाही प्रिय जन मित्र, श्री दुलार चंद यादव जी की हत्या हो गई।
यह घटना बेहद चिंताजनक है और लोकतंत्र और शांति की दिशा में एक गंभीर चेतावनी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
साथ ही, हम यह भी अपेक्षा करते हैं कि अपराधियों को शीघ्र ही कठोर दंड मिले ताकि न्याय स्थापित हो सके।
हम किसी भी तरह की हिंसा या राजनीतिक प्रतिहिंसा का समर्थन नहीं करते।