The Social

The Social Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Social, Gauriganj.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 र...
13/09/2025

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए, जो दो टेस्ट खेलने वाली टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ है। इस मैच में फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रन और जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रन बनाए।

*मैच की जानकारी:*

- *स्थान:* ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- *समय:* 12 सितंबर 2025
- *परिणाम:* इंग्लैंड ने 146 रन से मैच जीता

*टीमों की जानकारी:*

- *इंग्लैंड:* फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, विल जैक, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, आदिल राशिद
- *दक्षिण अफ्रीका:* एडेन मार्करम, रयान रिकेलटन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेन्सन, कैगिसो रबाडा, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका

*मैच का नतीजा:* इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 146 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा ¹ ².

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा - "विराट कोहली भैया ने देश के लिए जो किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं...
06/09/2025

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा - "विराट कोहली भैया ने देश के लिए जो किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने जो फिटनेस का स्तर लाया, उनकी अविश्वसनीय बल्लेबाजी, और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने जो किया, उसे हम हमेशा याद रखेंगे और कभी नहीं भूल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली जैसा कभी कोई नहीं आया है और ना ही आएगा।" क्या आप रवि बिश्नोई से सहमत हैं?

ऋषभ पंत चोट के बाद वापसी करने को तैयार है उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत चालू कर दी देखते हैं लीजेंड खिलाड़ी को कितने लोग प...
01/09/2025

ऋषभ पंत चोट के बाद वापसी करने को तैयार है उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत चालू कर दी देखते हैं लीजेंड खिलाड़ी को कितने लोग प्यार और आशीर्वाद देते हैं

हमारे देश के तीन सबसे महान कप्तान एक साथ शानदार लुक देते हुए...👌💥❤️
01/09/2025

हमारे देश के तीन सबसे महान कप्तान एक साथ शानदार लुक देते हुए...👌💥❤️

संजू सैमसन इस KCL सीज़न में छाए हुए हैं - वह ड्रीम टच में हैं। 💪🥶
01/09/2025

संजू सैमसन इस KCL सीज़न में छाए हुए हैं - वह ड्रीम टच में हैं। 💪🥶

नमस्कार दोस्तों। इंडियन टीम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के सेंट...
01/09/2025

नमस्कार दोस्तों। इंडियन टीम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के सेंटर आफ एक्सीलेंस में ब्रोंको टेस्ट पास कर लिया है। यह खबर रीव स्पोर्ट्स के हवाले से आई है। फिटनेस टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद अब रोहित भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। ❤️

दिल्ली प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेट की लीजेंडरी सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर नजर आए। लंबे अरसे से दोनों क...
01/09/2025

दिल्ली प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेट की लीजेंडरी सलामी जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर नजर आए। लंबे अरसे से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें चल रही हैं। हालांकि फाइनल में भी दोनों ने एक साथ मंच साझा नहीं किया। परंतु दोनों की मौजूदगी शानदार रही।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराकर वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। कप्तान नितीश र...
01/09/2025

सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से हराकर वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। कप्तान नितीश राणा ने 49 गेंद पर 161 की स्ट्राइक रेट के साथ 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79* कूटे। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने 12 गेंद बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया। नितीश राणा और उनकी टीम वेस्ट दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग जीतने की बधाई दीजिए। ♥️

वीरेंद्र सहवाग ने बड़बोले पाकिस्तानी गेंदबाजों को असलियत दिखाने का एक किस्सा साझा किया। वीरू ने बताया, 2003 वर्ल्ड कप से...
01/09/2025

वीरेंद्र सहवाग ने बड़बोले पाकिस्तानी गेंदबाजों को असलियत दिखाने का एक किस्सा साझा किया। वीरू ने बताया, 2003 वर्ल्ड कप से पहले शोएब अख्तर ने कहा था कि मैं भारतीय टॉप ऑर्डर को डिस्ट्रॉय कर दूंगा। वर्ल्ड कप मैच में सचिन तेंदुलकर ने उनके एक ओवर में 19 रन मारे। इसके बाद वह काफी देर के बाद गेंदबाजी करने आए और भारत वह मुकाबला आराम से जीत गया। 2011 वर्ल्ड कप से पहले उमर गुल ने भी कहा था कि मैं अकेले भारतीय शीर्ष बल्लेबाजी क्रम को डिस्ट्रॉय कर दूंगा। मैंने उनके एक ओवर में 5 चौके मारे। वीरू का यह बयान बताता है, भारतीय टॉप ऑर्डर को तबाह करने का दावा करने वाला पाकिस्तानी गेंदबाज हमेशा पीटा जाता है। आपके हिसाब से एशिया कप में यह काम कौन करेगा?

गुनाह एक, किसी को सजा तो कोई आजाद। बड़े खिलाड़ियों को लेकर एक पुराना विवाद दोबारा सिर उठा रहा है। केएल राहुल, अक्षर पटेल...
01/09/2025

गुनाह एक, किसी को सजा तो कोई आजाद। बड़े खिलाड़ियों को लेकर एक पुराना विवाद दोबारा सिर उठा रहा है। केएल राहुल, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी नहीं खेल रहे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने से कतरा रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे स्टार प्लेयर्स भी घरेलू टूर्नामेंट स्किप कर चुके हैं। केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, करुण नायर, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे टीम इंडिया के प्लेयर्स घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। सभी फिट हैं। अक्षर, सूर्या और हार्दिक को छोड़कर बाकी सभी प्लेयर्स इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा भी थे। इसके बावजूद इन्हें दलीप ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। जबकि टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नॉर्थ जोन की भी कमान सौंप दी गई। हालांकि, बीमारी के कारण वे मुकाबला नहीं खेल सके।

ईशान किशन, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत इंजरी या बीमारी के कारण शामिल नहीं हो सके। हालांकि, बाकी प्लेयर्स को क्यों बाहर किया गया या वे क्यों टूर्नामेंट नहीं खेल सके, इसकी कोई खास वजह BCCI या स्टेट बोर्ड की ओर से नहीं बताई गईं। 2023-24 के घरेलू सीजन में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने रेस्ट करने का फैसला किया था। श्रेयस अनफिट थे, वहीं ईशान ने रेस्ट मांगा था। घरेलू सीजन स्किप करने के बाद दोनों ही प्लेयर्स को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। दोनों ने फिर घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। श्रेयस ने टीम में वापसी कर ली और चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा भी बन गए, लेकिन ईशान अब तक टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब नहीं हो सके। अब इंजरी के कारण वे इस बार की दलीप ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन सके। श्रेयस जरूर वेस्ट जोन से सेमीफाइनल खेलते नजर आएंगे।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट स्किप कर रहे हैं। इसी साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा ने 9 साल, वहीं विराट कोहली ने 15 साल पहले आखिरी दलीप ट्रॉफी मैच खेला था। विराट ने 2010 में आखिरी बार नॉर्थ जोन की कप्तानी की थी, वहीं 2016 में रोहित इंडिया ब्लू की ओर से गौतम गंभीर की कप्तानी में खेले थे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद बहुत कम घरेलू मैच खेलते थे। सचिन तेंदुलकर के नाम भी महज 8 ही दलीप ट्रॉफी मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास 2013 में लिया, लेकिन आखिरी दलीप ट्रॉफी मैच 2005 में खेला था। हालांकि, सचिन ने अपने संन्यास के पहले मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच जरूर खेला था। विराट और रोहित ने भी टेस्ट संन्यास से पहले इसी साल अपनी-अपनी घरेलू टीम से रणजी मैच खेला था। जिस घरेलू क्रिकेट को ना खेलने की वजह से श्रेयस एवं ईशान को सेंट्रल कॉन्टैक्ट से बाहर कर दिया गया, क्या उससे बाकी खिलाड़ियों को छूट देना जायज है?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 2 महीने पहले जब एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तब उनका पेट हल्का बढ़ा हुआ था। सोशल मीडिय...
01/09/2025

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 2 महीने पहले जब एयरपोर्ट पर नजर आए थे, तब उनका पेट हल्का बढ़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर रोहित की जमकर ट्रोलिंग हुई। कई लोगों ने पूछा कि क्या वह 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए सीरियस भी हैं? 2 महीने बाद रोहित ने खुद को पूरी तरह बदल दिया। उनकी फिटनेस देखकर हर कोई दंग रह गया।

Address

Gauriganj

Telephone

+917408110029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Social posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Social:

Share