Wado Kai Karate Do Federation of India

Wado Kai Karate Do Federation of India The art of Karate is spread world wide for self defense. Those who learn this art can protect oneself as well as others.

31/12/2025
वाडोकाई कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आणंद प्रथम और गांधीनगर द्वितीय स्थान पर रहागांधीनगर —वाडो काई कराटे-डो अका...
31/12/2025

वाडोकाई कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आणंद प्रथम और गांधीनगर द्वितीय स्थान पर रहा

गांधीनगर —
वाडो काई कराटे-डो अकादमी गुजरात द्वारा, वाडो काई कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से, प्रमुख स्वामी कम्युनिटी हॉल, आणंद में राज्य स्तरीय वाडो काई कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 28 दिसंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के लगभग 468 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर आणंद की टीम विजेता रही, जबकि गांधीनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान सुरेन्द्रनगर की टीम ने प्राप्त किया। आणंद की कोच सुश्री दर्शना ठक्कर के मार्गदर्शन में तैयार खिलाड़ियों ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के लिए मंचासीन अतिथियों द्वारा सुश्री दर्शना ठक्कर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

फेडरेशन के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हांशी श्री अरविंदभाई राणा के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता की आयोजन समिति के अध्यक्ष शिहान श्री गौरांग राणा तथा सचिव शिहान श्री जिग्नेश ठक्कर रहे।

टेक्निकल समिति के अध्यक्ष शिहान श्री चक्रबहादुर दमाई थे तथा टेक्निकल समिति के सदस्यों के रूप में शिहान श्री जिग्नेश त्रिवेदी, रेंशी श्री कमल दवे, रेंशी श्री शैलेश आहिर और सेंसाई श्री दर्शन सुथार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

समापन समारोह में फेडरेशन के चेयरमैन श्री अरविंदभाई राणा, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज एवं वाडो काई कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हांशी श्री राजेश अग्रवाल, जागृत महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती आशाबेन दलाल, फेडरेशन की टेक्निकल समिति के एडवाइजर श्री राजेश बुंदेला सहित फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में रेफरी, जज एवं ऑफिशियल्स के रूप में सेवाएं देने वाले लगभग 72 तकनीकी विशेषज्ञों को हांशी श्री अरविंदभाई राणा के कर-कमलों से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय कोच सेंसाई सुश्री दर्शना ठक्कर, सेंसाई श्री कमलेश वसावा, सेंसाई श्री प्रदीप गोहेल तथा सेंसाई श्री हव्य ठक्कर ने प्रशंसनीय योगदान दिया।

वाडोकाई कराटे के रेफरी और जजों के लिए एक दिन की कार्यशाला संपन्नगांधीनगरवाडोकाई कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कराटे स्पर...
12/12/2025

वाडोकाई कराटे के रेफरी और जजों के लिए एक दिन की कार्यशाला संपन्न

गांधीनगर

वाडोकाई कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कराटे स्पर्धा के दौरान रेफरी और जज के तौर पर काम करने वाले एक्सपर्ट्स के लिए एक वर्कशॉप गांधीनगर स्थित फेडरेशन के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित की गई थी। यह रिफ्रेशर कोर्स, फेडरेशन से जुड़े अलग-अलग जिलों के कराटे टीचर्स के साथ 39 ब्लैक बेल्ट एक्सपर्ट रेफरी और जज के लिए, आयोजित किया गया था । फेडरेशन के स्पोर्ट्स कराटे के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान श्री चक्रबहादुर दमाई ने रेफरी और जज के कामों के बारे में डिटेल में जानकारी दी।

फेडरेशन के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हांसी श्री अरविंदभाई राणा ने कराटे शिक्षक और कराटे विद्यार्थी के बीच कैसा व्यवहार होना चाहिए तथा आदर्श शिक्षक कैसे बनें विषय प्रेरक वक्तव्य दिया था। फेडरेशन के मॉडर्न कराटे के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान श्री गौरांग राणा ने संगठन का महत्व और लाभों
के विषय में और संगठन को सशक्त करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की थी। सेनसाई श्री कमलेश वाघेला (टेक्नोलॉजी हेड) ने सभी कोचों और प्रतिभागियों को **Wado Kai Karate Coach & Karate-Ka App** तथा **Kumite Score Board** के उपयोग का प्रशिक्षण दिया।

टेक्निकल डायरेक्टर्स शिहान श्री जिग्नेश त्रिवेदी और शिहान श्री जिग्नेश ठक्कर ने भी, इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सदस्यों को, मार्गदर्शन दिया था। इस अवसर पर फेडरेशन के एडमिन हेड सेनसाई श्री विशाल मिस्त्री , भावनगर डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर सेनसाई श्री कमल दवे , एडिशनल डायरेक्टर सेनसाई श्री दर्शन सुथार और अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट के सीनियर ब्लैक बेल्ट एक्सपर्ट उपस्थित थे।

रोटरी क्लब का कैपिटल गांधीनगर एवं वाडो काई कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श निवासी कन्या शाळा ...
16/09/2024

रोटरी क्लब का कैपिटल गांधीनगर एवं वाडो काई कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श निवासी कन्या शाळा में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। स्मृति एवं ग्राह्य शक्ति को विकसित करने के वैदिक उपाय संबंधित इस कार्यशाला में रोटरी क्लब के पूर्व प्रमुख एवं कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अरविंद राणा ने 100 से अधिक विद्यार्थिनीयों को प्रशिक्षित किया।
इस कार्यशाला में प्राणायाम, ध्यान, मनोनियंत्रण के दार्शनिक उपाय, आर्ट ऑफ़ लिसनिंग, साइंटिफिक वे ऑफ़ लर्निंग जैसे अनेक विषयों को रोचक शैली में विस्तार से समझाया गया। स्मृति एवं ग्राह्य शक्ति को विकसित करने में इन सब विषयों की क्या भूमिका है इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व डिप्टी कमिश्नर तथा रोटरी क्लब के सचिव श्री जे. बी. बारैया, गुजरात सरकार के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी एवं रोटरी क्लब के सदस्य श्री गौरांग रावल, रोटेरीयन श्री मुकेश सरैया, श्री अक्षय मिस्त्री के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे थे। दुसरे दिन समापन समारोह में क्लब के प्रेसिडेंट श्री बाबूभाई परमार तथा सेक्रेटरी श्री जे. बी. बारैया उपस्थित रहे थे। रोटरी क्लब ऑफ कैपिटल तथा वाडो काइ कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सभी शिविरार्थिनीयों को श्री अरविंद राणा लिखित शैक्षणिक सफलता नाम की पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

Recently the State-Level Wado Kai Karate Championship was organized by the Wado Kai Karate Do Federation of India.  628 ...
30/12/2022

Recently the State-Level Wado Kai Karate Championship was organized by the Wado Kai Karate Do Federation of India. 628 elite players from 10 districts took part in this competition in which Anand stood first with 43 golds, Gandhinagar stood second with 32 golds and Surendranagar stood third with 22 golds.

તાજેતરમાં વાડોકાઈ કરાટે ડો ફેડરેશન ઓફ ઈન્ડિયા દ્વારા રાજય કક્ષાની વાડોકાઈ કરાટે ચેમ્પિયનશીપનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. આ સ્પધમાં ૧૦ જિલ્લાઓમાંથી ૬૨૮ ચુનંદા ખેલાડીઓએ ભાગ લીધો હતો જેમાં 43 ગોલ્ડ સાથે આણંદ પ્રથમ સ્થાને, 32 ગોલ્ડ સાથે ગાંધીનગર બીજા સ્થાને અને 22 ગોલ્ડ સાથે સુરેન્દ્રનગર ત્રીજા સ્થાને રહ્યું હતું

18TH WKI INTERNATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP 2022ORGANISED BY SOUTH ASIA WADO KAI KARATE FEDERATIONDATE : 5TH & 6TH NOVEMB...
21/11/2022

18TH WKI INTERNATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP 2022
ORGANISED BY SOUTH ASIA WADO KAI KARATE FEDERATION

DATE : 5TH & 6TH NOVEMBER 2022
VENUE: KATHMANDU, NEPAL

🏆 RESULT OF THE WADO KAI KARATE DO FEDERATION OF INDIA'S GUJARAT TEAM 🏆

KUMITE (FIGHT) EVENT
9 PARTICIPANTS STOOD FIRST AND GOT GOLD 🎖 MEDALS
11 PARTICIPANTS STOOD SECOND AND GOT SILVER 🥈 MEDALS
18 PARTICIPANTS REACHED UP TO SEMIFINAL

KATA EVENT
6 PARTICIPANTS STOOD FIRST AND GOT GOLD 🎖MEDALS
13 PARTICIPANTS STOOD SECOND AND GOT SILVER 🥈MEDALS
13 PARTICIPANTS REACHED UP TO SEMIFINAL

TOTAL 15 GOLD 🎖 AND 24 SILVER 🥈 MEDALS

Address

Gandhinagar
382021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wado Kai Karate Do Federation of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Wado Kai Karate Do Federation of India:

Shortcuts

Share

Category