MSCC Forbesganj

Directions Website

MSCC Forbesganj ESTD.

in-1995|
Cricket Team | asr cup organiser

👉 OWNER - Bhaskar singh 👇 https://www.facebook.com/share/1TxQu9K7au/

👉 55k+ Subscriber Youtube Channel.https://youtube.com/?si=84kZk97dHXsq3Frm

🏏 आज से शुरू हो रहा है टेनिस क्रिकेट का एक और बड़ा टूर्नामेंट – सिरसिया प्रीमियर लीग!गौरव जी के नेतृत्व में आयोजित एक ला...
04/11/2026

🏏 आज से शुरू हो रहा है टेनिस क्रिकेट का एक और बड़ा टूर्नामेंट – सिरसिया प्रीमियर लीग!

गौरव जी के नेतृत्व में आयोजित एक लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस शानदार टूर्नामेंट का आज आगाज होने जा रहा है।

उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगी मुंगेर और सहरसा की टीमें। मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है।

खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में टेनिस क्रिकेट के कई बड़े और चर्चित खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने पहुंच रहे हैं।

अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, तो vs YouTube चैनल पर लाइव देखना न भूलें।

आपका समर्थन किस टीम के साथ है – मुंगेर या सहरसा? 🏆

04/11/2026

अर्शदीप सिंह के 04 विकेट, गुरनूर बरार के 03 व अंशुल कम्बोज के किफायती 2 विकेट के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 185 पर समेट दिया है, अब भारतीय बल्लेबाजो की बारी है की इस लक्ष्य को प्राप्त कर सीरीज मे 1-0 की बढ़त ले सकें, न्यूजीलैंड के तरफ से आखिरी जोड़ी ने भी कुछ बड़े हिट्स लगाते नजर आये वरना स्कोर 150 के आसपास होता

03/11/2026

पिछले एक दशक मे मैंने बिहार क्रिकेट को बदलते देखा है, एक समय था ज़ब पिच अच्छी नहीं बनती थी मगर अब मैक्सिमम टूर्नामेंट मे पिच अच्छी बनने लगी है, यूट्यूब लाइव बिहार के हर अच्छे टूर्नामेंट मे होने लगे है और मुख्य चीज की संदिग्ध बोलिंग एक्शन पर काफी हद तक लगाम लग गया है, ऐसे ही बिहार क्रिकेट आगे बढ़ता रहे

🏏 टेनिस क्रिकेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है!हमारे ही प्रखंड के शिरसिया में कल से शुरू होने जा रहा है एक लाख रुपये की...
03/11/2026

🏏 टेनिस क्रिकेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है!

हमारे ही प्रखंड के शिरसिया में कल से शुरू होने जा रहा है एक लाख रुपये की इनामी राशि वाला शिरसिया प्रीमियर लीग (SPL)।

रोशन भाई और उनकी पूरी टीम ने मिलकर ऐसा धमाका किया है कि हर कोई हैरान है। शानदार पिच, बेहतरीन आयोजन और क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून देखने को मिलने वाला है।

सबसे खास बात यह है कि कल से आपको इस लीग के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण YouTube पर भी देखने को मिलेगा।

बिहार के कई बड़े और नामचीन क्रिकेटर भी यहां अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि शिरसिया प्रीमियर लीग इस बार टेनिस क्रिकेट में कौन-सा नया इतिहास रचती है।

रोशन भाई और उनकी पूरी टीम को इस शानदार पहल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 🔥🏆

03/11/2026

शिव महावीर कप का आज लॉटरी हुआ जिसमे Bhaskar Singh जी एन्ड कम्पनी एमएससीसी फारबिसगंज 23 नवंबर को अमन xi भागलपुर के खिलाफ मुकाबले मे उतरेगी, प्रेम सिंह के अगुवाई मे टीम कॉम्बिनेशन पर होगी नजर, आपलोग के हिसाब से 04 आइकॉन प्लेयर्स कौन कौन हो सकते है

03/11/2026

रोमांचक मैच में मेराज की शानदार पारी

03/11/2026

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी कैम्प लिस्ट मे नाम आने पर कर्मठ एवं जुझारू बाएं हाथ के तेज गेंदबाज राज सिंह नवीन भैया को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लाजवाब छक्कों, अनोखे शॉट्स और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउ...
03/11/2026

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लाजवाब छक्कों, अनोखे शॉट्स और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

'द बिग शो' के नाम से मशहूर मैक्सवेल सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने का एक अलग अंदाज थे। उनके शॉट्स की नकल करते हुए कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में मैक्सी स्टाइल अपनाया। मैदान पर उनका बेखौफ अंदाज और असंभव दिखने वाले शॉट्स हमेशा क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करते रहेंगे।

लेकिन जब भी मैक्सवेल की सबसे यादगार पारियों की बात होगी, मेरे लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप में खेली गई उनकी नाबाद 201 रनों की पारी सबसे ऊपर रहेगी।

91 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिर चुके थे। सामने 292 रनों का लक्ष्य था और मैक्सवेल ऐंठन से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जो करिश्मा किया, वह क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया।

मैक्सी, आपके उस अंदाज और उन यादगार पारियों के लिए शुक्रिया!

अब आप बताइए, ग्लेन मैक्सवेल की कौन-सी पारी आपको आज तक की उनकी सबसे बेहतरीन पारी लगती है?

02/11/2026

भुवनेश्वर कुमार ने T20 सीरीज में जी - जान लगा दिया अपनी गेंदबाजी से भारत को विकेट दिलाने के लिए लेकिन कमाल नहीं कर पाए.💔🏏😑
कीवी बैटर्स ने उन्हें खूब चौके - छक्के मारे. वो सीरीज में मात्र 1 विकेट ले पाए.
डर ये सता रहा आगे उनको भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है या नहीं.
मैं दिल से चाहता हूं श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में मौका मिले और वो इस बार निराश नहीं करेंगे.🙄

Address

Forbesganj
854318

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSCC Forbesganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category

Nearby gyms & sports facilities