11/07/2022
एक बार एक चरवाहा अपनी भेड़ो की झुंड को लेकर जा रहा था।
तभी रास्ते से चलने वाले एक आदमी ने कहा: अगर मैं बताऊँ कि झुंड में कितनी भेड़ें हैं, तो एक मेरी होगी?
चरवाहा बोला: चलो, मैं तुम्हारी बात मान लेता हूँ!
आदमी ने कहा: ये 261 भेड़ें हैं और फिर उसने एक भेड़ को उठाया और अपने कंधों पर रख लिया।
चरवाहे ने कहा: अगर मैं तुम्हें बता दूँ कि तुम कौन हो, तो क्या तुम इसे लौटा दोगे?
उस आदमी ने कहा: हाँ! बताओ ?
चरवाहे ने कहा: तुम रोज़ाना सुबह, शाम टीवी पर बक़वास न्यूज़ औऱ डिबेट देखते हो ना?
आदमी बहुत हैरान हुआ, पूछा: तुम्हें कैसे पता ?
चरवाहे ने कहा: पहले कुत्ते को नीचे रखो, फिर बताऊंगा।