09/08/2026
अलीगढ़ में इटावा का परचम, बॉयज रोलर डर्बी टीम ने जीता स्वर्ण, गर्ल्स टीम ने हासिल किया रजत पदक
इटावा। अलीगढ़ में आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में इटावा की बॉयज रोलर डर्बी टीम ने स्वर्ण पदक तथा जूनियर गर्ल्स रोलर डर्बी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।
बॉयज टीम में गुलशन बाबू (कप्तान), देव यादव (उपकप्तान), बसंत राज मणि, वेंकटेश कुमार, वैभव प्रजापति, देवांश, अपूर्व राजपूत, सक्षम दुबे, कार्तिक यादव एवं व्योम प्रताप ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
वहीं जूनियर गर्ल्स टीम में नेत्रा भदौरिया (कप्तान), अदिति वर्मा (उपकप्तान), वेदांशी, सान्वी कुदेसिया, स्मिता, आराध्या तोमर एवं जानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
टीम की इस सफलता पर इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण, टीम भावना तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटावा का नाम और अधिक रोशन करेंगे।
इस शानदार उपलब्धि पर इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी अर्चना, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट प्रेम किशन पाल, अवधेश यादव, पवन वर्मा, नरेश भदौरिया, रानू राजावत, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह सहित इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की ओर बढ़ने की उम्मीद जताई।
इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इटावा की खेल प्रतिभाएं प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।