25/08/2026
दोस्तों सरफराज ‘बाहुबली’ का बल्ला अब विदेश की धरती पर गरजेगा 👏👏👏
बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी और खुशी की खबर सामने आ रही है। अपने लंबे-लंबे छक्कों और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाने वाले सरफराज ‘बाहुबली’ अब विदेश की धरती पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को सरफराज बाहुबली क्रिकेट खेलने के लिए सऊदी अरब का सफर करेंगे। टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा—24, 25 और 26 सितंबर। यानी तीन दिनों तक सऊदी अरब के क्रिकेट प्रेमियों को बाहुबली की विस्फोटक बल्लेबाजी और आसमान छूते छक्कों का लाइव मज़ा देखने को मिलेगा।
टूर्नामेंट पूरा होने के बाद सरफराज बाहुबली उमराह अदा करेंगे और उसके बाद अपने होमटाउन सीवान, बिहार का रुख करेंगे।
सरफराज बाहुबली सीवान जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से ताल्लुक रखते हैं। इसी गांव से रघुनाथपुर के वर्तमान विधायक ओसामा साहब, मरहूम डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब के पुत्र, भी ताल्लुक रखते हैं। बाहुबली की बल्लेबाजी और उनके लंबे छक्कों ने क्रिकेट के मैदान पर उन्हें एक अलग पहचान और मुकाम दिलाया है।
बाहुबली की सबसे बड़ी खासियत यही है कि मैच चाहे किसी भी परिस्थिति में हो, वह अकेले दम पर बाजी पलटने का माद्दा रखते हैं। शुरुआत में बल्लेबाजी करने उतरें या आखिरी ओवरों में—उनके खेलने के अंदाज और रफ्तार में कोई कमी दिखाई नहीं देती। जब बल्ला चलता है तो गेंद अक्सर बाउंड्री के पार ही नहीं, बहुत दूर जाकर गिरती है।
अब तक बिहार और हिंदुस्तान के अलग-अलग मैदानों पर बाहुबली के खेल का आनंद लेने वाले दर्शकों के बाद बारी सऊदी अरब की है। इस बार विदेश के मैदान पर भी गूंजेगा बाहुबली का नाम।
बिहार में तो आवाज आती है
“जियो हो बिहार के लाला!”
और जब हिंदुस्तान का खिलाड़ी विदेश की धरती पर उतरेगा तो जोश होगा—
“चक दे इंडिया!”
उम्मीद है सरफराज बाहुबली सऊदी अरब में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतेंगे और अपने गांव प्रतापपुर, सीवान, बिहार के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
सरफराज ‘बाहुबली’ को सऊदी अरब के इस क्रिकेट सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
बाकी टूर्नामेंट और मैच से जुड़ी जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, उसे दोबारा आप सभी के साथ साझा किया जाएगा।