12/09/2026
बहोत बहोत सुक्रिया Hukmiram Live Cricket Rajasthan
🔥 लगातार जीत का सिलसिला… राइजिंग स्टार रामसाबास का जलवा बरकरार! 🔥
ग्रामीण क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए राइजिंग स्टार रामसाबास टीम ने लगातार 7 ग्रामीण टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। 💪🏆
खारिया (कुचामन), खाखोली (डीडवाना), सरदारपुरा (डीडवाना), दौलतपुरा (डीडवाना), खारिया (डीडवाना), फिर से दौलतपुरा (डीडवाना) और रोडू (लाडनूं संयुक्त विजेता) जैसे बड़े मैदानों में जीत दर्ज करके टीम ने अपना दबदबा कायम रखा है।
👏 इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को दिल से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
आपका यही जज़्बा और मेहनत आगे भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए 💯
✨ हम आपकी टीम को आगामी दिनों में होने वाले सभी टूर्नामेंटों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।
आपकी टीम इसी तरह अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलती रहे और आगे भी लगातार चैम्पियन बनती रहे। इस टीम के युवा प्लेयर शाकिब गहलोत ने भी अपनी टीम के लिए बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और जरूरत के वक्त बहुत अच्छी अच्छी पारियां खेली है। तथा अपने दम पर कई यादगार मुकाबले जिताए हैं।
इनके अलावा सभी युवा प्लेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। और आज यह टीम ग्रामीण लेवल की सबसे शानदार टीमें जैसे बालिया शेरानीआबाद रोलसाहबसर कुचोर गगवाना जैसी बड़ी टीमों के बराबर की टीम बनकर उभरी है।
और स्पेशली बधाई देते हैं इस टीम के स्पोन्सर और सपोर्टर वकास भाई और रामसाबास के सभी ग्रामवासियों को जिन्होंने अपने गांव की टीम को हमेशा फुल सपोर्ट किया है।🏆🔥
दोस्तों आप लोगों ने भी पिछले काफी समय से इस टीम का खेल और अनुशासन काफी करीब से देखा है तो आप लोग भी रामसाबास टीम के लिए और इस टीम के प्लेयरों के लिए दो शब्द अवश्य लिखें।
⭐ एक टीम – एक परिवार – एक लक्ष्य – सिर्फ जीत! ⭐
—
📣 Hukmiram live cricket Rajasthan फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं..