23/06/2023
आज दिनांक 23 जून 2023 को टाइगर्स मार्शल आर्ट्स संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विषेश निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा शिविर का समापन किया गया साथ ही जिन बच्चों ने बेल्ट टेस्ट दिया था उनके सर्टिफिकेट वितरण किए गए इसके साथ ही जिन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मै पदक प्राप्त किए थे उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शिवशंकर गर्ग जी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा की मार्शल आर्ट्स एक ऐसी कला है जिसके द्वारा अपनी आत्म रक्षा के साथ साथ दूसरों की भी आत्म रक्षा की जा सकती है इसलिए इस कला का नित्य अभ्यास करते रहे और जिन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए है वह इसी प्रकार अपने क्लब व जिले का नाम रोशन करते रहें। इस मैके पर क्लब के सीनियर खिलाड़ी विकास बगेला ,विनीत शर्मा, मनोज शर्मा, संजीव झा, शेरा मिर्जा, भावना कश्यप, नीलम बघेल, नेहा कुशवाह, अयान बेग आदि मौजूद रहे ।