11/06/2026
एसबीकेएफ 14वीं नेशनल मल्टीपल गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 7 जून 2026 तक धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियमों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में 15 से अधिक राज्यों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ियों, बच्चों, युवाओं एवं मास्टर्स खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. राजीव भारद्वाज जी, सांसद (कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र), हिमाचल प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री सुधीर शर्मा जी, विधायक धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। श्री शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में आवास, शहरी विकास तथा नगर एवं ग्रामीण योजना मंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं।
इस आयोजन का नेतृत्व संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (SBKF) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गवले जी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन, दूरदृष्टि एवं खेलों के विकास के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही।
श्री पंकज गवले जी ने देशभर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम की सफलता में सभी आयोजकों, तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (SBKF) सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी देशभर के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।