28/06/2025
*इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे डो ओरगानाईजसन का बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट सम्पन्न*
*दिपिका ठक्कर एवं दिपिका हेम्ब्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
धनबाद:- इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे डो ओरगानाईजसन के ग्रेडिंग काउंसिल द्वारा धनबाद स्तिथ भी० टी० इन्फ्रा 15 एकड़ परिसर में आज कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ यह जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे डो ओरगानाईजेसन के सचिव शिहान राजा विश्वकर्मा ने बताया कि 48 खिलाड़ियों को कियु ग्रेडिंग टेस्ट में योग्यता के अनुसार विभिन्न कलर बेल्ट में प्रोन्नति दिया गया।
ग्रेडिंग टेस्ट में कराटे खिलाड़ियों का किक पंच के अलावा बेसिक काता *ताकि कियु सिरीज* जो छात्रों को कराटे की बुनियादी चालों और रुख का अभ्यास करने में मदद करता है, तथा *हियेन सिरीज* के काता छात्रों को अधिक जटिल तकनीकों और चालों का अभ्यास करने में मदद करता है, परिक्षण लिया गया।
इसके अतिरिक्त ब्राउन बेल्ट के प्रतिभागियों के लिए *तेकी सोदान, तेकी निदान एवं तेकी सनदान* काता एवं उसके प्रयोग का विस्तार पूर्वक परिक्षण लिया गया।
ग्रेडिंग टेस्ट का संचालन मुख्य परिक्षक वरिष्ठ मार्शल आर्ट प्रशिक्षक तथा इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे डो ओरगानाईजेसन के अध्यक्ष क्योशि अनुपम माहाता एवं सहायक मुख्य परिक्षक शिहान राजा विश्वकर्मा, परिक्षक सेंसेई राकेश पाण्डेय, सेंसेई जितु माहतो, सेंसेई संजीव कुमार, सेंसेई अंकित विश्वकर्मा एवं सेंसेई सुरज शर्मा ने किया।
ग्रेडिंग टेस्ट में प्रोन्नति पाने वाले खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार:-
*यलो बेल्ट* सुन्दर कुमार, अंकुर विश्वकर्मा, अनिर्बान मुखर्जी, अनिल कुमार, सरिता कुमारी, अनुभव सिन्हा, शैलेश कुमार सिंह , अभिनव कुमार एवं अंकुर गुप्ता।
*अरेंज बेल्ट* :- दिपिका ठक्कर, शावाना खातुन, फिरोज, मानिक कोयरी, रूद्र ठक्कर, आदित्य शर्मा, सांची सुमन, दक्ष चन्द्रा, देवांश वालिया, सिद्धार्थ रामचन्द्र मोदी, अमन कुमार, वैभव सिंह, अकांक्षा सिन्हा, आतिशी सिन्हा, अतुल कुमार, देवेन्द्र मिश्रा, अरुण कुमार, धीरज कुमार, सर्वेश कुमार, आलोक कुमार, दिपक सिंह एवं ऐश्वर्या सिन्हा।
*ग्रीन बेल्ट* :- आदित्य कौशल, निरंजन कुमार, अनिल शर्मा, बिजय सिंह, कौशल कुमार, सौरभ कुमार सिंह, हेमलता कुमारी एवं अमित वाउरी।
*ब्लू बेल्ट* :- आकाश सिंह एवं तुहीन बनर्जी।
*पर्पल बेल्ट* :- तनुष्का दत्ता, सोमवीर सिंह एवं सतिश शर्मा।
*ब्राउन बेल्ट - फोर्थ कियु* :- प्रत्युषा चक्रवर्ती एवं सुरज कोरा
*ब्राउन बेल्ट - थर्ड कियु* :- रुद्र नील चक्रवर्ती
*ब्राउन बेल्ट - फर्स्ट कियु* :- दिपिका हेम्ब्रम।