29/08/2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर तैराक अवि अक्षज प्रेमित सम्मानित
धनबाद, 29 अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला तीरंदाजी संघ द्वारा यूनियन क्लब, धनबाद में जिले के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में धनबाद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय स्तर के तैराक अवि अक्षज प्रेमित को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय झा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
अवि अब तक तीन बार जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप, दो बार एसजीएफआई नेशनल्स और एक बार पेंटाथलॉन नेशनल्स में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद एवं झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2026 में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले उन्होंने 16वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर धनबाद को गौरवान्वित किया था।
धनबाद डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव कंचन सिंह ने भी अवि को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिला यह सम्मान अवि की उपलब्धियों, निरंतर मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।
Amit Premit PB Career Mantra Dhanbad District Swimming Association
Swimmer Avi Akshaj Premit Felicitated on National Sports Day
राष्ट्रीय पत्रकार संगठन