11/06/2026
🏆 JKPL सीजन-2 में एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के हिमांशु कुमार का चयन 🏆
धनबाद के लिए गर्व का विषय है कि एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के होनहार खिलाड़ी हिमांशु कुमार का चयन झारखंड प्रीमियर लीग कबड्डी (JKPL) सीजन-2 के लिए हुआ है।
झारखंड राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित ट्रायल में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले और प्रतिस्पर्धा के बीच हिमांशु कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर JKPL सीजन-2 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस उपलब्धि पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के प्रेसिडेंट एवं हेड कोच पप्पु कुमार यादव ने हिमांशु कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का यह परिणाम है। यह उपलब्धि धनबाद के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
मौके पर एसपी कबड्डी ग्रुप धनबाद के गार्जियन स्वरूप बड़े भाई सरोज कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष सनी राय, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, कोच दीपक कुमार, अंकित कुमार पासवान एवं मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हिमांशु कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हिमांशु कुमार! 💐
💪 JKPL सीजन-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद, झारखंड एवं एसपी कबड्डी ग्रुप का नाम रोशन करें। 🏆🔥❤️
– पप्पु कुमार यादव
प्रेसिडेंट एवं हेड कोच
एसपी कबड्डी ग्रुप, धनबाद