न्यूज़ संवाद

Directions Website Contact the business

न्यूज़ संवाद Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from न्यूज़ संवाद, 14-a, Sona Bazar, Delhi.

सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता का आपका अपना मंच। न्यूज़ संवाद पर आपको देश, दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले और सरल भाषा में मिलती है। 🌍

अभिनेत्री पूजा बेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे युवा प्रदर्शनकारियों को हिरासत म...
19/10/2026

अभिनेत्री पूजा बेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे युवा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने का कड़ा विरोध किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बिना डरे आवाज उठाने की अपील की।

बेदी ने सवाल किया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं को क्यों हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से जवाबदेही मांगना किसी को 'देशद्रोही' नहीं बनाता। उनका कहना था, "बीजेपी का विरोध करना देशद्रोह नहीं है, क्योंकि बीजेपी भारत नहीं है और भारत बीजेपी नहीं है।"

उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि एक तरफ शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को जेल भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गंभीर अपराधों के आरोपियों को जमानत मिल रही है। गौरतलब है कि मतदाता सूची के 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) को लेकर उठी चिंताओं के कारण युवा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत में ट्रेन को और सुरक्षित करने के लिए अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी.अक्सर भारत के नए ट्रेन जैसे वन्दे भारत पर पत्थर फ...
19/10/2026

भारत में ट्रेन को और सुरक्षित करने के लिए अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

अक्सर भारत के नए ट्रेन जैसे वन्दे भारत पर पत्थर फेकने की घटना होती रहती है. लेकिन अब इसे 100% कंट्रोल करने के लिए ट्रेन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. इस वर्ष अब तक कुल 3000 से अधिक ड्रोन को ट्रेन के लिए तैनात कर दिया गया है.

रेलवे स्टेशन पर भी ड्रोन उड़ेंगे. कुल 284 स्टेशन पर 11-11 ड्रोन तैनात किये गए है. इस ड्रोन में कैमरे लगे होंगे इसमें नाईट विजन के साथ थर्मल सेंसर भी होंगे.

करीब 47 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्रत रखते है. नवरात्रि के दौरान पीएम मोदी सिर्फ नींबू, पानी और फल लेकर उपवास ...
19/10/2026

करीब 47 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्रत रखते है. नवरात्रि के दौरान पीएम मोदी सिर्फ नींबू, पानी और फल लेकर उपवास करते है. जय माता दी.

भारत को अब रूस का तेल खरीदने का डर बिलकुल ख़त्म हो गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने रूस तेल खरीदने वालों देश...
18/10/2026

भारत को अब रूस का तेल खरीदने का डर बिलकुल ख़त्म हो गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने रूस तेल खरीदने वालों देशो पर 100% टैरिफ न लगाने की बात कही है.

लेकिन यह राहत अभी अस्थाई है. फ़िलहाल कुछ प्रतिबन्ध को रोक दिया गया है. इससे भारत और चीन को राहत मिली. नए कानून में रूसी तेल और गैस के प्रमुख मनमोहन पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान था. भारत के लिए यह राहत अस्थायी है आने वाले भविष्य में अमेरिकी नीति फिर बदल सकती है.

अभिनेता प्रकाश राज ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम की आलोचना पर तीखा सवाल ...
18/10/2026

अभिनेता प्रकाश राज ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम की आलोचना पर तीखा सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि जब चुनावी रैलियों के कारण घंटों तक ट्रैफिक रोका जाता है, तब लोगों द्वारा ऐसी चिंताएं क्यों नहीं जताई जातीं।

ज़िंगाबाद द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, प्रकाश राज ने कहा कि अलग-अलग आयोजनों के दौरान ट्रैफिक जाम को लेकर लोगों का नजरिया भी अलग होता है। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए पूछा, "जब चुनावी रैलियों के लिए घंटों ट्रैफिक रोका जाता है, तो उस पर सवाल क्यों नहीं किया जाता? सिर्फ विरोध प्रदर्शनों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं?"

सीजेपी (CJP) की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने सौरभ दास के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया है। अपने पोस्ट मे...
18/10/2026

सीजेपी (CJP) की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने सौरभ दास के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने सौरभ की आजादी छिनने पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। रत्ना ने लिखा कि पिछले तीन दिन उनके लिए बेहद थका देने वाले रहे, क्योंकि उन्होंने सौरभ की आजादी को छिनते हुए देखा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह सौरभ की लगातार होने वाली बातों को बहुत याद कर रही हैं। यह पोस्ट मौजूदा स्थिति से उपजी उनकी निराशा और भावनात्मक तनाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

CJP संस्थापक Abhijeet Dipake को Delhi Police ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया. उन्हें Connaught Place में ‘लहरा दो तिरं...
17/10/2026

CJP संस्थापक Abhijeet Dipake को Delhi Police ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया. उन्हें Connaught Place में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था. उन्हें Mandir Marg Police Station स्थित Special Executive Magistrate (SEM) Court में पेश किया जाएगा. उनके वकील Pushp Sharma और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड Ratna Singh थाने पहुंच गए हैं. इसी मामले में AISA अध्यक्ष Neha Bora समेत करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया था. Neha Bora को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया.

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित 'तिरंगा यात्रा' से ठीक पहले शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक टीम CJP (सिटीजन्स फ...
16/10/2026

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित 'तिरंगा यात्रा' से ठीक पहले शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक टीम CJP (सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पास पहुंची। पुलिस उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत एक नोटिस सौंपने गई थी। यह पूरी मुलाकात एनसीपी-एससीपी प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर पर हुई, जहां दिपके ठहरे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में पुलिस और दिपके के बीच बेहद शांतिपूर्ण बातचीत होती दिख रही है। वीडियो में अभिजीत दिपके कंधे पर तिरंगा लपेटे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नोटिस देने आए पुलिस अधिकारी को कोल्ड ड्रिंक और पानी भी ऑफर किया। यह नोटिस सीजेपी कार्यकर्ताओं की हालिया गिरफ्तारियों के विरोध में कनॉट प्लेस में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा से कुछ ही देर पहले दिया गया।

सीएम सुभेंदु अधिकारी बंगालियों को बड़ा तोहफा देंने जा रहें है. बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा की अगले दो सालों में बंगाल में...
16/10/2026

सीएम सुभेंदु अधिकारी बंगालियों को बड़ा तोहफा देंने जा रहें है. बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा की अगले दो सालों में बंगाल में चार एयरपोर्ट को बनाया जाएगा. इतना ही नही जल्द ही कोलकाता से यूरोप के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू होने वाली है.

अंकिता भंडारी के माता पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात
15/10/2026

अंकिता भंडारी के माता पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात

Address

14-a, Sona Bazar
Delhi
110006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when न्यूज़ संवाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to न्यूज़ संवाद:

Shortcuts

Share