29/07/2026
गुरु पूर्णिमा के पावन एवं मंगलमय अवसर पर मेरे सभी प्रिय विद्यार्थियों को हार्दिक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ।
मैं अपने सभी पूज्य गुरुओं को सादर नमन करते हुए उनके श्रीचरणों में अपनी श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता अर्पित करती हूँ तथा उनके आशीर्वाद की कामना करती हूँ।
माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। आप ज्ञान, साधना, संस्कार और सफलता के पथ पर निरंतर अग्रसर हों।
– गुरु कनिका सिंह