fb_cricdon

fb_cricdon "हम क्या है वो तो सिर्फ हम ही जानते है...

Cricket sports showcase blue on a high note
13/01/2026

Cricket sports showcase blue on a high note

    Rohit Sharma Indian Cricket Team
28/07/2023

Rohit Sharma Indian Cricket Team

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन क्रिकेट टीम के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर दहाड़ने को तैयार हैं. दरअसल...
01/07/2023

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन क्रिकेट टीम के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर दहाड़ने को तैयार हैं. दरअसल, शिखर धवन को BCCI फिर से टीम इंडिया में शामिल करने जा रही है. वो भी कप्तान बनाकर. BCCI धवन को चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए इंडिया 'B' टीम का कप्तान बना सकती है.

वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि 15 अक्टूबर, 2023 को विराट कोहली के रहते पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में हिंदुस्तान को नहीं हरा ...
01/07/2023

वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि 15 अक्टूबर, 2023 को विराट कोहली के रहते पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में हिंदुस्तान को नहीं हरा सकता। वीरू ने बयान दिया है कि पाकिस्तान अब सचिन के बाद विराट के नाम से डरता है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि विराट कोहली टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताएंगे। विराट ODI वर्ल्ड कप,2023 में सचिन तेंदुलकर के 49 ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वीरू का मानना है कि भारतीय टीम इस बार का ODI वर्ल्ड कप सिर्फ विराट कोहली के लिए जीतना चाहेगी। सहवाग ने कहा कि जैसे हमने सचिन तेंदुलकर के लिए 2011 में विश्व कप जीता था, उसी तरह भारतीय टीम इस बार विराट कोहली के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी। जो ओहदा 2011 ODI वर्ल्ड कप टीम में सचिन तेंदुलकर का था, वही ओहदा किंग कोहली का 2023 एकदिवसीय विश्वकप में है। वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि मैं हमेशा बच्चों को विराट से सीखने के लिए कहता हूं, क्योंकि वह कभी अपना विकेट फेंकते नहीं हैं और अंत तक खेलते हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस बार के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आएंगे। किंग कोहली को ही वीरू ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे फेवरेट खिलाड़ी करार दिया। दरअसल मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर विराट कोहली वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे। सहवाग ने कहा कि भारत का विश्वकप जीतना सबसे ज्यादा विराट कोहली के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले के दम पर मुकाबले को एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं। वह बड़े मंच पर हमेशा दमदार प्रदर्शन करते आए हैं। विराट कोहली इस जेनरेशन के नंबर वन प्लेयर हैं। उनके रहते फैंस को भरोसा रहता है कि जीत कहीं नहीं जा रही।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विराट कई मामलों में सचिन तेंदुलकर की तरह हैं। दोनों को बड़े मुकाबलों में धमाकेदार दर्शन करना पसंद है। 5 नवंबर को किंग कोहली का जन्मदिन होता है और इस दिन टीम इंडिया वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। विराट स्पेशल डे पर स्पेशल प्रदर्शन जरूर करेंगे। विराट ने अब तक 274 ODI मुकाबलों की 265 पारियों में 12898 रन बनाए हैं। इस दौरान 57.32 की एवरेज के साथ किंग कोहली के बल्ले से 65 अर्धशतक और 46 शतक आए हैं। मौजूदा दौर में विराट के अलावा फैब 4 का दूसरा कोई बल्लेबाज 20 वनडे शतक भी नहीं लगा सका है। फैब 4 के अन्य तीनों मेंबर यानी स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन ने मिलकर 41 वनडे शतक लगाए हैं। तीनों को मिलाकर भी विराट के 5 ज्यादा वनडे शतक हैं। इसी को देखते हुए वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में विराट अकेले ही टीम इंडिया की नैया पार लगाएंगे। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे।

किंग कोहली का सम्मान... सदा करेगा हिंदुस्तान।

भारत की मेजबानी में पहली बार होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च हो गई है। ICC ने अंतरिक्ष में ट्रॉफी की लॉन्चिंग...
01/07/2023

भारत की मेजबानी में पहली बार होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च हो गई है। ICC ने अंतरिक्ष में ट्रॉफी की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही ट्रॉफी के वर्ल्ड टूर का ऐलान भी हो गया। 27 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टूर के तहत यह ट्रॉफी 18 देशों का सफर करके भारत लौटेगी। Cricketnmore Walt Disney World

Address

Delhi
110094

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when fb_cricdon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share