Khelo Olympic

Khelo Olympic Every parents should make their child to participate in the sports which is an Olympic event.

28/08/2026
ओलंपिक विजन के लिए महासंघों और खिलाड़ियों में पाटनी होगी खाई 🇮🇳🏅प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक के लिए भारत की ...
18/08/2026

ओलंपिक विजन के लिए महासंघों और खिलाड़ियों में पाटनी होगी खाई 🇮🇳🏅

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है—ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी और पदक क्षमता को कई गुना बढ़ाना।

आज देश में कई खेल महासंघ मौजूद हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमारे खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का पर्याप्त एक्सपोजर मिल रहा है?

लगभग 40 ओलंपिक खेलों में 350 से अधिक स्पर्धाएं होती हैं, लेकिन भारत की भागीदारी अभी भी सीमित है। कई खेलों में महासंघ तो सक्रिय हैं, मगर ओलंपिक स्तर तक पहुंचने की राह कमजोर है।

अब जरूरत है—महासंघों की जवाबदेही तय करने की।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें स्कूल स्तर से ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाए। जिन खेलों में भारत की भागीदारी कम है, वहां प्रतिभा खोज, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए।

🇮🇳 2036 का ओलंपिक सिर्फ मेजबानी का सपना नहीं, भारत को खेल महाशक्ति बनाने का अवसर है।

Khelo Olympic का स्पष्ट मानना है—
महासंघ मजबूत होंगे, प्रशिक्षण बेहतर होगा और खिलाड़ियों को सही अवसर मिलेगा, तभी तिरंगा ओलंपिक पोडियम पर और ऊंचा लहराएगा। 🏆🇮🇳

22/05/2026

एवं के लिए चयनित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभ मंगलकामनाएं।

यह हर हरियाणा वासी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि में हरियाणा के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

22/05/2026

एवं के लिए चयनित हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि में हरियाणा के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में प्रस्तावित संशोधन भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम है।“Khelo Olympic...
22/05/2026

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में प्रस्तावित संशोधन भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम है।

“Khelo Olympic” page की तरफ से खेल मंत्री Mansukh Mandaviya जी के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव निश्चित रूप से खेलों को स्वच्छ, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।

डोपिंग सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य, मेहनत और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सप्लायर और संगठित गिरोहों पर कड़ी सजा का प्रावधान खेल जगत में सकारात्मक संदेश देगा।

उम्मीद है कि यह कानून युवा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण देगा और भारत को स्वच्छ खेल संस्कृति की दिशा में और मजबूत बनाएगा। 🇮🇳🥊🏅


Mansukh Mandaviya

📺 Sony बनेगा संजय🎙️ जापान से एशियन गेम्स का हर पल LIVE दिखाएगाआइची-नागोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होन...
22/04/2026

📺 Sony बनेगा संजय
🎙️ जापान से एशियन गेम्स का हर पल LIVE दिखाएगा

आइची-नागोया (जापान) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स का प्रसारण अब Sony Sports Network करेगा।

📡 टीवी पर LIVE मुकाबले
📱 Sony LIV पर लाइव स्ट्रीमिंग

🏅 41 खेलों में दिखेगा दम
🔥 MMA और Surfing जैसे नए खेल भी शामिल

👉 अभी भारतीय दल की घोषणा बाकी, लेकिन उम्मीदें हमेशा की तरह ऊँची

👀 अब हर मुकाबला, हर मेडल — सीधे जापान से आपके स्क्रीन तक

जय हिंद 🇮🇳

खेलो ओलंपिक Facebook पेज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳हरियाणा की बेटी प्रीति पंवार का नायब सूबेदार के पद पर चयन केवल एक...
17/04/2026

खेलो ओलंपिक Facebook पेज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

हरियाणा की बेटी प्रीति पंवार का नायब सूबेदार के पद पर चयन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ओलंपिक खेलों की ताकत का जीवंत उदाहरण है। उन्हें भारतीय सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

यह स्पष्ट करता है कि ओलंपिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं—यहीं से खिलाड़ियों को पहचान, सम्मान और करियर के बड़े अवसर मिलते हैं। सोचिए, अगर प्रीति किसी गैर-ओलंपिक खेल में होतीं, तो क्या उन्हें ऐसा मंच और अवसर मिल पाता?

खेलो ओलंपिक का संदेश साफ है—युवा सही खेल का चुनाव करें, ओलंपिक खेलों को अपनाएं और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

प्रीति पंवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं 💪🔥


Sports Authority of India
Sports Journalist Federation Haryana
Capt. Jasvinder Meenu Beniwal

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khelo Olympic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category