20/07/2025
ICC ने 2031 तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की मेज़बानी इंग्लैंड को सौंपी ICC ने साल 2027, 2029 और 2031 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की मेज़बानी एक बार फिर इंग्लैंड को सौंपी है। यह फैसला टेस्ट क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय और रोमांचक बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इंग्लैंड को यह ज़िम्मेदारी दिए जाने के पीछे उसकी ऐतिहासिक क्रिकेट विरासत और बेहतरीन स्टेडियमों की भूमिका मानी जा रही है। अब तक खेले गए तीनों WTC फाइनल इंग्लैंड में ही आयोजित हुए है, 2021 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्प्टन में, 2023 में द ओवल में, और हाल ही में 2025 का फाइनल लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर खेला गया।