11/11/2026
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएं! किसी बांग्लादेशी खुराफाती ने AI की मदद से ऐसा वीडियो तैयार किया है, जिसमें शेख हसीना बार्डर की कंटीली तारों के नीचे से रेंगते हुए चुपके-चुपके बांग्लादेश में दाखिल होती दिख रही हैं।
मजेदार बात ये है कि वीडियो इतना डिट्टो और रियल लग रहा है कि पहली नजर में कोई भी गच्चा खा जाए! बांग्लादेश के कई लोग तो सच मानकर कमेंट्स में ज्ञान पेलने लगे।
लेकिन हंसी-मजाक अपनी जगह है, सच ये है कि Deepfake और AI जिस लेवल पर पहुंच चुका है, आने वाले समय में ये किसी भी मुल्क में आग लगवा सकता है! सोचिए, आज एक वीडियो बनाकर किसी की भी नकली फुटेज बार्डर पर दिखा दी, कल को कोई फर्जी जंग का ऐलान करवा दे!
क्या आपको लगता है कि AI पर तुरंत सख्त इंटरनेशनल बैन या कानून लगना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताओ! 👇