06/08/2026
🚆 रांची–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार, डालटनगंज समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत
रांची। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची–आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल ट्रेन संख्या 02877/02878 के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से 5 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में भी संशोधन किया गया है।
🚆 ट्रेन संख्या 02877: रांची से आनंद विहार
ट्रेन संख्या 02877 रांची–आनंद विहार स्पेशल अब 8 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से चलेगी। इस दौरान कुल 8 ट्रिप होंगी।
रांची से ट्रेन शाम 5:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर) और टूंडला होते हुए रविवार शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
डालटनगंज में आगमन 21:03 बजे और प्रस्थान 21:05 बजे होगा।
🚆 ट्रेन संख्या 02878: आनंद विहार से रांची
वहीं 02878 आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल 9 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन की कुल 8 ट्रिप होंगी।
आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी और टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए सोमवार को शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी।
डालटनगंज में ट्रेन का आगमन 13:50 बजे और प्रस्थान 13:52 बजे होगा।
रेलवे के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों का कोच संयोजन पूर्ववत रहेगा।
इस विस्तार से रांची, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा सहित मार्ग के अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
घसीटा न्यूज़ | पलामू की आवाज, सच के साथ