01/09/2026
40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा को नमन एवं सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ
हमारे गाँव कुडला-खरक की निवासी श्रीमती अनीता ठाकुर जी, धर्मपत्नी श्री गुरमीत सिंह ठाकुर जी, ने आईपीएच विभाग में Senior Assistant के पद से व विभाग में 40 वर्षों के लंबे सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण कर आज सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। 🙏
चार दशकों तक कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभाग की सेवा करना निश्चित रूप से गर्व और प्रेरणा की बात है। आपके सेवाकाल की उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल रहेंगी। 🌷
सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आगामी जीवन स्वस्थ, सुखमय, शांतिपूर्ण एवं खुशियों से भरपूर रहे। 💐
श्रीमती अनीता देवी जी को 40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं सेवानिवृत्ति की ढेरों शुभकामनाएँ। 🎉🙏