15/08/2026
ना पूछो ज़माने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस यही है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
तिरंगे की शान में जीते हैं, तिरंगे की शान में मर जाएंगे,
भारत मां की सेवा में जीवन अपना बिताएंगे।
मेरी पंचायत के प्यारे भाइयों,बहनों,बुजुर्गों और नौजवान साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार।
आज हम सभी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। आइये, हम सभी यह संकल्प ले कि अपने देश का सम्मान करेंगे, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और भारत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के 80 वां महापर्व के पावन अवसर पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
झूठे वादों से सावधान...
वादे किए हज़ारों उसने चुनाव के करीब आकर,
जनता तरसती रही एक अदद उम्मीद पा कर।
कुर्सी मिली तो चेहरे से नकाब उतर गया,
वो रह गया महलों में, गरीब सड़कों पर बिखर गया।
* सुना है आज फिर वो भाषण नया सुनायेंगे,
पुराने जख्मों पर फिर से मरहम वो लगाएंगे।
* कल तक जो हाथ जोड़कर दर-दर फिरते थे,
आज वो ही जनता के सिर पर पांव धरते हैं।
* विकास की किरण का पता नहीं यारों,
सिर्फ विज्ञापनों में चमकते हैं सितारे हमारेप्यारों।