02/10/2022
*समाज की अच्छी सेहत के लिए नि:शुल्क शिविर जरूरी : भदौरिया*
*लायंस क्लब छतरपुर और शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर का नि: स्वास्थ्य शिविर आयोजित*
संलग्र फोटो : ०१, ०२, ०३ एवं ०४।
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित संजीवनी मल्टी स्पेशलियटी हॉस्पिटल में लायंस क्लब छतरपुर और शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर नगरपालिका छतरपुर के सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्कारधानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 256 मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। रविवार को सुबह 11 बजे से संजीवनी हॉस्पिटल में भगवान की पूजा-अर्चना के साथ शिविर का श्रीगणेश किया गया। इस मौके पर मौजूद सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने शिविर का शुभारंभ करते हुए लायंस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कल्याण के लिए लायंस क्लब का यह आयोजन बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वस्थ्य रहेगा तो देश के विकास को गति मिलेगी। स्वस्थ्य समाज के लिए ऐसे नि:शुल्क शिविर बेहद जरूरी हैं। इसके पूर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शुभदीप रिचि, मनदीप मेडिया एवं जबलपुर से आए अनुभवी चिकित्सकों का स्वागत किया। क्लब के पूर्व ऑनरेरी गर्वनर कृष्णा रावत ने लायंस क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को तरजीह दे रहा है। शिविर में रीजन चेयरपर्सन लायन एमजेएफ भगवत शरण अग्रवाल, लायन कृष्णा रावत, लायन संजीव आर नगरिया, लायन अजय लाल, लायन मनोज महतों, लायन मनोज गोयल, लायन ब्रजेश अग्रवाल, लायन नर्वदा तिवारी, लायन मनोज अग्रवाल, लायन विजय अग्रवाल, लायन सोमेश गुप्ता, लायन राहुल अग्रवाल, लायन राजेन्द्र अग्रवाल, लायन शैलेश अग्रवाल, लायन वीरेंद्र चौरसिया, लायन सुनील अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया। अंत में लायंस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं लायन संजीव आर नगरिया ने आभार प्रकट किया। शिविर के समापन पर जबलपुर से आए डॉक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
---------------
*256 मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श*
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष तिवारी, इंटर्नल मेडीसिन डॉ. एन. ओमप्रकाश सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल सिंह एवं डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने शिविर में आए 256 मरीजों के विभिन्न रोगों का उपचार किया। इस मौके पर लायंस क्लब एवं शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में ईसीजी, ब्लड शुगर, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की नि:शुल्क जांच की।
-------------------