30/05/2026
🪷 पद्मसाधना इंस्ट्रक्टर प्रशिक्षण
श्री श्री स्कूल ऑफ योग द्वारा प्रमाणित
क्या आप योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें और किसके साथ करें?
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी कहते हैं —
“यदि आप योग को अपने जीवन में स्थायी बनाना चाहते हैं, तो लोगों को योग कराना शुरू करिए।”
एक ऐसी दिव्य योग साधना, जिसे वर्षों तक केवल आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों एवं वरिष्ठ युवाचार्यों को ही करने का आशीर्वाद प्राप्त था — अब गुरुदेव की कृपा से 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी साधक Padmasadhana Instructor बन सकता है।
यह प्रशिक्षण आपको केवल योग सिखाने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि सेवा, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली की ओर भी प्रेरित करता है। प्रशिक्षण के उपरांत आप अपने घर, पार्क या समाज में लोगों को निःशुल्क पद्मसाधना करा सकते हैं।
पद्मसाधना, गुरुदेव द्वारा आम जनमानस के लिए उपलब्ध कराई गई एक अत्यंत प्रभावशाली दैनिक योग साधना है, जिसमें 12 विशेष आसनों का सुंदर समावेश है। इसका नियमित अभ्यास व्यक्ति को कमल (पद्म) की भांति भीतर से खिलने की शक्ति देता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना शांत मन, ऊर्जा और आत्मबल के साथ करने में सहायक बनता है।
इस प्रशिक्षण के सफल समापन पर आपको
🎓 Sri Sri School of Yoga द्वारा Padmasadhana Instructor Certificate प्रदान किया जाएगा।
📅 दिनांक: 1 जून – 5 जून 2026
🕡 समय: सुबह 6:30 बजे – 8:30 बजे तक
💻 माध्यम: Online
🔗 Registration: aolt.in/1010877
यदि आप योग, सेवा और आत्मविकास की एक सुंदर शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह प्रशिक्षण आपके लिए एक अद्भुत अवसर है।
सीमित स्थान उपलब्ध — आज ही पंजीकरण करें।
आगे की जानकारी के लिए इस समूह से जुड़े -
https://chat.whatsapp.com/LBlFYzoJudvFOalft6Q6zN