20/07/2026
चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CCA) के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में 131 यूनिट रक्त संग्रहित
आज चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CCA) के सौजन्य से सिविल अस्पताल चौपाल में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस शिविर में कुल 131 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
CCA के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी श्री सोमेश ठाकुर ने बताया कि चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। उनका उद्देश्य खेलों के साथ-साथ समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
CCA सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवकों तथा इस सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करती है।
"रक्तदान – महादान, एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।" 🩸❤️