25/10/2023
*प्रेस विज्ञप्ति*
*चतरा जिला टेबल टेनिस संघ की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद रवाना*
*चतरा टेबल टेनिस के 9 सदस्यी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने धनबाद के लिए रवाना।*
धनबाद के नेहरू कॉम्लेक्स कोयला नगर में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने चतरा जिला की टीम जिसमें 8 खिलाड़ियों सहित 1 कोच में कुल 9 सदस्यी टीम भाग लेने सुरक्षित वाहन से धनबाद रवाना हुई है।
*इस टीम को हरी झंडी दिखाकर संघ के संरक्षण कुमार विवेक सिंह, विकाश कुमार केशरी सचिव संजीत मिश्रा, प्रशिक्षक सूरज कुमार ने रवाना किया।*
बताते चलें कि इनका चयन चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के प्रशिक्षक/ट्रेनर सूरज कुमार के द्वारा आयोजित चयन प्रकिया के दौरान किया गया ।
इस टीम में सगुन कुमारी, रमाशंकर कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, तुषार सिन्हा, वैभव कुमार, कृष्णकांत राज आदि भाग लेंगे वही कोच की भूमिका में आदित्य कुमार साथ गए है।
चतरा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक पंकज दुबे, कुमार विवेक सिंह, विकाश कुमार केशरी, अध्यक्ष डी.ए.वी प्राचार्य सय्यद एजाज अहमद, मो. जमालुद्दीन सचिव संजीत मिश्रा, संयुक्त सचिव सह प्रशिक्षक सूरज कुमार, सूर्यप्रकाश सिन्हा, अभिजीत सिन्हा, सुनीता कुमारी, कोषाध्यक्ष हेलाल अख्तर, देवानन्द कुमार, विशिष्ट सदस्य श्रीराम शास्त्री, जुगल कुमार, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी साथ ही मेडल जीतकर लौटने की बात कही।