02/06/2026
मेरे बेटे नितिन के नाम
तुम जब पहली बार मेरे आँगन में आए थे,
एक मासूम सी मुस्कान लेकर,
तब कहाँ पता था कि समय के साथ
तुम मेरे दिल का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाओगे।
न मैंने तुम्हें जन्म दिया,
न खून का कोई रिश्ता था हमारा,
फिर भी न जाने कैसे
तुम्हारे हर दुख में मेरी आँखें नम हुईं,
और तुम्हारी हर खुशी में मेरा दिल मुस्कुराया।
मैंने तुम्हें कदम-कदम पर बढ़ते देखा है,
गिरते देखा, संभलते देखा,
ताल और लय के साथ
ज़िंदगी की राह पर चलते देखा।
आज जब मंच पर तुम्हारा आत्मविश्वास चमकता है,
जब तुम्हारी पहचान तुम्हारे हुनर से बनती है,
तो मेरी आँखों में गर्व के आँसू आ जाते हैं।
क्योंकि तुम्हारी सफलता में
मेरी दुआओँ की खुशबू भी शामिल है।
हर साल मेरे जन्मदिन पर
तुम्हारे दिए हुए सरप्राइज़
सिर्फ तोहफे नहीं होते,
वे उस प्यार का प्रमाण होते हैं
जो एक बेटे के दिल में अपनी माँ के लिए होता है।
नितिन,
दुनिया तुम्हें एक अच्छा कलाकार कहेगी,
एक सफल इंसान कहेगी,
लेकिन मेरे लिए तु�