White Tiger Goju-Ryu Karate Association

White Tiger Goju-Ryu Karate Association Sensei Ashish Kr.

Pandey
Founder and Chief Technical Director
White Tiger Goju-Ryu Karate Association
Affiliated with
Japan Goju-Ryu Karate do India Seiwakai (Member of JKF Gojukai)
And Academy of Filipino Arnis Combate India

व्हाईट टाईगर गोजु रियू कराटे असोसिएशन, चक्रधरपुर शाखाट्रेनिंग सेंटर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन, स्टेशन रोड,स...
03/09/2026

व्हाईट टाईगर गोजु रियू कराटे असोसिएशन, चक्रधरपुर शाखा
ट्रेनिंग सेंटर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तुलसी भवन, स्टेशन रोड,
समय : शनिवार शाम 4.15 से 6.15
रविवार सुबह 6.15 से 8.15 तक और शाम 4.15 से 6.15 तक

08/08/2026

व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर
ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट @ SSVM

*ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग व विशेष प्रशिक्षण शिविर* व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट...
08/08/2026

*ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग व विशेष प्रशिक्षण शिविर*

व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग व विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विगत दिनों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के प्रांगण में किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से चक्रधरपुर, गोइलकेरा, संबलपुर व नोवामुंडी से सीनियर कराटेकारों ने हिस्सा लिया।
सभी सीनियर कराटेकारों का परीक्षण संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय मुख्य तकनीकी निदेशक व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर ने किया, जिसमें सेंसेई राहुल कुमार गांगुली ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

इनकी ग्रेडिंग में मुख्य रूप से कीहोन , फॉर्म्स , कुमीते, बुनकाई, कंडीशनिंग वा पावर स्टेमिना, लिखित परीक्षा सहित कई और तकनीकी स्टेप्स की जांच की गई। दो दिनों तक चले इस ग्रेडिंग परीक्षा में कड़ी मेहनत के उपरांत सभी सीनियर कराटेकारों ने सफलता हासिल करते हुए अपनी ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग को बखूबी रूप से पास किया।

सभी सफल कराटेकारों को कराटे अकादमी ऑफ जापान गोजू रियू इंडिया की ओर से प्रमाण पत्र और किटबैग देकर सम्मानित किया गया।

व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर जोकि
कराटे अकादमी ऑफ जापान गोजू रियू इंडिया, गुजरात से मान्यता प्राप्त है।

इसलिए सभी सफल सीनियर कराटेकारों को कराटे अकादमी ऑफ जापान गोजू रियू इंडिया द्वारा ही ब्लैक बेल्ट की प्रमाण पत्र जारी किए गए है।

सभी सफल ब्लैक बेल्ट धारी छात्रों के नाम

सेंसेई वीर सिंह सिरका *ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन* गोइलकेरा

सेंसेई शैलेश बोदरा *ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन* चक्रधरपुर

सेंसेई मुकेश दास *ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन* नोवामुंडी

सेंसेई उमा शंकर जाल *ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन* संबलपुर

सेंसेई एंथोनी सिरका *ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन* गोइलकेरा

व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे असोसिएशन, चक्रधरपुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग के कार्यक्रम में आज रविवार को...
27/07/2026

व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे असोसिएशन, चक्रधरपुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग के कार्यक्रम में आज रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में सफलता पूर्वक बेल्ट टेस्ट का समापन हुआ। जिसमें चक्रधरपुर, गोइलकेरा, चैनपुर और संबलपुर उड़ीसा शाखा के बच्चों ने शिरकत की। करीब 6 घंटो की कड़ी मेहनत और बच्चों की दृढ़ इच्छाशक्ति से सभी बच्चों ने बेल्ट ग्रेडिंग में सफलता प्राप्त की। जिसमे बच्चों को कराटे के बेसिक्, स्टांस, काता, कुमिते और शारीरिक दक्षता की बारिकी से जांच कि गई और बच्चों में सकारात्मक सोच की क्षमता को बढ़ाने जैसे गुर भी सिखाए गए। बच्चों की जानकारी और दक्षता में व्यापक सुधार करते हुए बच्चों को आगे बेल्ट के लिए प्रमोट किया गया।

इस बेल्ट ग्रेडिंग की विशेष बात ये रही कि कुल 14 बच्चों को क्लास में उनके बेहतर प्रदर्शन और विगत दिनों खेलगांव रांची में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता बनने पर दोहरी पदोन्नति देते हुए उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।

सभी सफल कराटेकारों को संस्था की ओर से बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया।

इन सभी करातेकारों को *दोहरी पदोन्नति* प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया है।

1. तनवी साहू
2. समृद्धि पाण्डेय
3. शिवांगी पाण्डेय
4. परी गांगुली
5. मोहम्मद माविया अफसर
6. मोहम्मद अहियान जावेद
7. रिशान बक्सी
8. अभ्युदय एस लाल
9. नवीन सोनी
10. क्रिसमस सिरका (गोइलकेरा)
11. सिम्मी शेरोंन सिरका (गोइलकेरा)
12. सुशांत सिरका (गोइलकेरा)
13. नुमा नाज
14. मोहम्मद जोराइज

इन सभी करातेकारों ने ग्रेडिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए पदोन्नति पाई है।

*ब्लू बेल्ट 6 क्यू पाने वाले करातेकार*

1. तनवी साहू
2. समृद्धि पाण्डेय
3. शिवांगी पाण्डेय
4. परी गांगुली
5. मोहम्मद माविया अफसर
6. मोहम्मद अहियान जावेद
7. रिशान बक्सी
8. अभ्युदय एस लाल
9. नवीन सोनी
10. क्रिसमस सिरका (गोइलकेरा)
11. सिम्मी शेरोंन सिरका (गोइलकेरा)

*ग्रीन बेल्ट 7 क्यू पाने वाले करातेकार*

1. श्वेता पति
2. नुमा नाज
3. मोहम्मद जोराइज
4. अभिराज दास
5. त्रिशिका सरकार
6. अर्णव गुप्ता
7. वंशी गुप्ता
8. सुशांत सिरका (गोइलकेरा)

*ऑरेंज बेल्ट 8 क्यू पाने वाले करातेकार*

1. मोहम्मद हुज़ैल
2. आस्था पासवान
3. आकाश मोहंती
4. मरियम नाज

*येलो बेल्ट 9 क्यू पाने वाले करातेकार*

1. कौशिक प्रधान
2. ओम मोहंती
3. गौरव विश्वकर्मा

गोइलकेरा जैसे सुदूर गांव से कराटे के क्षेत्र में भाग लेना और खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए पदक जीतना फिर ग्रेडिंग परीक्षा में दोहरी सफलता प्राप्त करना अपने आप में बेहद ही बड़ी उपलब्धि है। गोइलकेरा के सभी छात्र और प्रशिक्षक को संस्था की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।

ग्रेडिंग को सफल बनाने में सेंसेई राहुल कुमार गांगुली , सेंसेई उमाशंकर जाल, सेंसेई अफसर अली , सेंसेई बीर सिंह सिरका, सेंसेई एंथोनी सिरका, सेंसेई शैलेश बोदरा की अहम भूमिका रही।

अंत मे सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी सम्मानित कराटे प्रशिक्षकों व अभिभावकों का आभार प्रकट किया और कार्यकर्म समापन की घोषणा की।

21/06/2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं
व्हाईट टाईगर गोजू रियू कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर की टीम ने रामकृष्ण आश्रम कुसुमकुंज और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन भारत भवन के प्रांगण पर योगाभ्यास किया।
योग करें स्वास्थ रहें......

मेरी इस सफलता को पूरे जन मानस तक पहुंचाने में मेरे सभी मीडिया साथियों को बहुत बहुत आभार और सम्मान 🙏 व्हाईट टाईगर गोजू रि...
02/06/2026

मेरी इस सफलता को पूरे जन मानस तक पहुंचाने में मेरे सभी मीडिया साथियों को बहुत बहुत आभार और सम्मान 🙏 व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर

02/06/2026

National Karate Seminar @ Bhavnagar, Gujrat 2026

आज दिनांक 22 मई 2026 को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षक केंद्र एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र का ...
22/05/2026

आज दिनांक 22 मई 2026 को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षक केंद्र एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर एवं ब्रह्मना, गायत्री मंत्र के साथ हुआ।
इस जनहित के कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होने सुअवसर प्राप्त हुआ, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी गण की भी गरिमामई उपस्थिति रही। और बड़ी संख्या में अभिभावक वो छात्रों का भी समायोजन रहा।
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तमाम सम्मानित सदस्यों का आभार 🙏

Address

Saraswati Shishu Vidya Mandir, Tulsi Bhavan, CKP
Chakradharpur
833102

Opening Hours

Saturday 3am - 5:30pm
Sunday 3pm - 5:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when White Tiger Goju-Ryu Karate Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share