26/05/2026
दिनांक 26 मई 2026 को छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिवाजी नगर, बुलंदशहर में चल रहे कक्षा शिक्षण विषय प्रशिक्षण वर्ग के पंचम दिवस के वंदना सत्र में मुख्य अतिथि विशोक जी प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जितेंद्र पाल सिंह जी, मदनपाल सिंह जी, जगवीर शर्मा, सुरेश कुमार जी, अशोक कुमार शर्मा जी, श्रीमती हर्षिता सांगवान प्रधानाचार्या जी ने मिलकर वंदना सत्र में दीप जलाकर पुष्पा अर्चन कर सत्र की शुरुआत की । आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया । सत्र का प्रारंभ मदनपाल सिंह जी ने शिक्षक के आदर्श स्वरूप को समझाते हुए Teacher की Full form का सुंदर प्रेरणा प्रद मार्गदर्शन कराया । प्रशिक्षु आचार्य / आचार्या ने अपने अनुभव साझा किये ।
सुरेश चौहान जी ने समापन सत्र में वर्ग का परिचय देते हुए बताया 22 से 26 मई 2026 वर्ग सत्र में 6 विषयों का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें प्रशिक्षकों की संख्या 30 तथा प्रशिक्षण आर्थियों की संख्या 110 रही वर्ग परिचय के बाद मुख्य वक्ता श्री विशोक जी ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में विद्या भारती व संघ के योगदान का परिचय कराया तथा मूल घटक संघ के सर संघ चालको के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा करते हुए सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए समाज के बीच जाकर पंच परिवर्तनों के प्रचार प्रसार का आवाहन किया
सभी प्रशिक्षक आर्थियों को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रशिक्षण पत्र प्रदान किए गए
इस तरीके से सत्र के समापन की घोषणा श्रीमान मदनपाल सिंह जी ने आयोजन स्थल विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख एडवोकेट मनोज नारायण बेरी जी (प्रबंधक) धन्यवाद देते हुए व्यवस्थाओं में शामिल सभी सहयोगी जनों का आभार प्रकट किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सत्र की समाप्ति की घोषणा की ।