Amateur Karate Development Association Sagar

Amateur Karate Development Association Sagar Amateur Karate Development Association Sagar is the only registered district body of Sagar District

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – शिहान जयदेव शर्मा जी💐💐🎂देश के महानतम कराटे कोचों में से एक,मेरे गुरु, मध्यप्रदेश के प्रथ...
19/04/2026

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – शिहान जयदेव शर्मा जी💐💐🎂

देश के महानतम कराटे कोचों में से एक,मेरे गुरु, मध्यप्रदेश के प्रथम विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित, एशियाड कोच एवं एमेच्योर कराटे एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष,आदरणीय शिहान जयदेव शर्मा सर जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।💐💐💐

आपका जीवन, समर्पण और मार्गदर्शन मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे भारत देश के कराटे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। आपके नेतृत्व में अनगिनत खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो !

07/04/2026

Discipline, dedication, and determination in action 🥋🔥
District Karate Championship Sagar 2026 — where future champions rise and excellence begins.

A Proud moment as the District Karate Championship Sagar 2026 receives media recognition. 📰🥋A true reflection of discipl...
07/04/2026

A Proud moment as the District Karate Championship Sagar 2026 receives media recognition. 📰🥋
A true reflection of discipline, dedication, and the spirit of future champions.

 #बीना_में_कराते_का_महाकुंभ: जिला कराते  #चैम्पियनशिप_सागर_2026 का शानदार आयोजनअमेच्योर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन, सागर क...
07/04/2026

#बीना_में_कराते_का_महाकुंभ:
जिला कराते #चैम्पियनशिप_सागर_2026 का शानदार आयोजन

अमेच्योर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन, सागर के तत्वावधान में जिला कराते चैम्पियनशिप सागर 2026 का आयोजन दिनांक 29 मार्च 2026 को गवर्नमेंट इंडोर स्टेडियम, बीना (जिला सागर) में अत्यंत गरिमामय,
सुव्यवस्थित एवं उच्च मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विद्यालयों एवं कराते प्रशिक्षण संस्थानों से आए लगभग 135 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काता, कुमिते एवं टीम काता स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की तैयारी एवं खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के प्रथम #विश्वामित्र_अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय कराते टीम के हेड कोच #जयदेव_शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं तथा अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण ही उत्कृष्टता की वास्तविक पहचान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉली अवस्थी बीना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया। यह जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता सागर जिला के मुख्य सचिव सेंसेई संदीप अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी सेन्सेई ललिता राठौर, सेन्सेई मिहिर मोर्या, सेन्सेई दिलकुश खान,सेन्सेई मोशिना खान,सेन्सेई अनूप मिश्रा एवं सेन्सेई दीपक प्रजापति द्वारा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु नियमों एवं विनियमों पर आधारित एक विशेष रेफरी सेमिनार का आयोजन भी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिससे निर्णायक प्रक्रिया में एकरूपता एवं स्पष्टता सुनिश्चित हुई। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों अमेचर कराते डेवेलपमेंट एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष श्री पदम सिंह रावत , कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार कुर्मी,संयुक्त सचिव श्री अमित यादव एवं मुख्य सचिव श्री संदीप अग्रवाल जी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं, जिससे आयोजन की गरिमा एवं महत्व और अधिक सुदृढ़ हुआ।

बीना भास्कर के दैनिक भास्कर के 30-03-2026 एडिशन की यह खबर जरूर पढ़ें।दैनिक भास्कर ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करके ऐप...
30/03/2026

बीना भास्कर के दैनिक भास्कर के 30-03-2026 एडिशन की यह खबर जरूर पढ़ें।

दैनिक भास्कर ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करके ऐप इंस्टॉल करें -
https://dainik.bhaskar.com/IA5dbfwFU1b

बीना में जिला कराते प्रतियोगिता सागर -2026 का सफल आयोजन, बीना बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र
30/03/2026

बीना में जिला कराते प्रतियोगिता सागर -2026 का सफल आयोजन, बीना बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | राजनीतिक हलचल | ग्राउंड रिपोर्ट | वायरल वीडियो | लोकल मुद्देहमारा उद्देश्य है – “सच्ची खबर, सही स...

30/03/2026

🥋 On this Mahavir Jayanti, Amateur Karate Development Association draws inspiration from Lord Mahavir — reminding us that true strength lies in self-control, discipline, and non-violence.
💪 A true warrior conquers the self before the world.

Address

60, Virsavarkar Ward
Bina-Etawa
470113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amateur Karate Development Association Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amateur Karate Development Association Sagar:

Share

Category