Bhakra Dam Adventure & Water Sports Society

Bhakra Dam Adventure & Water Sports Society Adventure Sports

16/07/2026

एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल चौधरी को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड -2026 से नवाजे जाने पर हार्दिक‌ बधाई एवं शुभकामनाएं...

16/07/2026

Heartiest Congratulations and best wishes to SDM (Shree Naina Devi Ji ) Dharmpal Chaudhary on being conferred the Indian Excellence Award-2026 for his outstanding work in his jurisdiction.

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता जी से लोक भवन शिमला में शिष्टाचार भेंट।
10/07/2026

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता जी से लोक भवन शिमला में शिष्टाचार भेंट।

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का "चलो ...
03/07/2026

हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का "चलो हिमाचल" का पोस्टर विमोचन किया ।

चलो हिमाचल अभियान के तहत एडवेंचर्स वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रदेश की झीलों में पर्यटकों के लिए की जाएंगी।

गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की गई। इस मौके पर गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य इशान अख्तर एवं कार्यकारिणी सदस्य बिलाल अहमद शाह की संयुक्त अगवाई में हिमाचली परंपरा अनुसार हिमाचली टोपी, हिमाचली शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर राज्यपाल कविंदर गुप्ता सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का "चलो हिमाचल" का पोस्टर विमोचन किया । गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य इशान अख्तर ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को बताया कि "चलो बिलासपुर , चलो हिमाचल" के तहत पूरे वर्ष जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील , कोल डेम, जिला कांगड़ा के पोंग डैम जिलाचंबा के चमेरा डेम में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां करवाई जाएगी। जिसमें वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, पैराग्लाइडिंग, कार रेस एवं मोटरसाइकिल रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर से लेकर भाखड़ा डैम तक लगभग 50 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिससे हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने ने बताया कि एसोसिएशन वर्ष 2009 से हिमाचल के विभिन्न जिलों की झीलों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने हेतु सक्रिय कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रयासों की प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु हमेशा आगे रहना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर , हेमराज ठाकुर, एडवोकेट इमरान खान पवन शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

31/03/2026

Water Sports Carnival...
Gobind Sagar Lake Bilaspur....

18/03/2026

सर्वधर्म एकता का प्रतीक सतलुज आरती बिलासपुर में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लेकर पूरी दुनिया को दिया आपसी भाईचारे के संदेश।

10/12/2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की भाखड़ा डैम पर स्थित गोविंदसागर झील की सैर....

हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन।प्रदेश एवं जिला के खिलाड़ियों को निशु...
20/11/2025

हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन।

प्रदेश एवं जिला के खिलाड़ियों को निशुल्क दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अन्तर्गत हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमुडा के डायरेक्टर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कि । हिमाचली परम्परा अनुसार हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकैडमी की प्रभारी एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सराज अख्तर ने मुख्य अतिथि जितेंद्र चंदेल को हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हिमुडा के डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल ने कहा कि गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अंतर्गत हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के द्वारा जिला एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को निशुल्क वॉटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण देना बहुत ही काबिले तारीफ है। गौरतलब है कि गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन वर्ष 2009 से गोविंद सागर झील को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरने हेतु कार्य कर रहा है। जिसके तहत लगभग पांच बार वॉटर स्पोर्ट्स कार्निवल गोविंद सागर झील में गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा करवाए जा चुके हैं। हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रभारी निर्मला राजपूत ने बताया कि जल्द ही खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल खोला जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को निशुल्क सेवाएं दी जाएगी। पिछले वर्ष पहले चरण रविवार को ही स्विमिंग ,फ्लैट कयाकिंग ड्रैगन बोट, फ्लैट राफ्टिंग इत्यादि वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण दिया जा रहा था। पहली दिसंबर से पूरे महीने निशुल्क प्रशिक्षण सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा।

Address

BHAKRA DAM
Bilaspur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhakra Dam Adventure & Water Sports Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category