11/03/2026
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी की स्मृति में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।
इस अवसर पर श्री अविनाश गहलोत को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल भाटी ने उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण देते हुए पोस्टर का विमोचन कराया।
इस दौरान अविनाश गहलोत फाउंडेशन के श्री महेंद्र गहलोत, भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के पूर्व शहर जिला मंत्री श्री सांगीलाल गहलोत, प्यारो बीकानेर के संस्थापक श्री हेमंत कच्छावा तथा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के उपाध्यक्ष श्री गौरी शंकर भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।