15/05/2026
अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल की तरह इस साल भी दिनांक 16 मई से आयोजित की जा रही है। जिसका शुभारंभ कल सुबह 8:00 बजे से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर माननीय श्री ध्रुव नारायण सिंह जी, अध्यक्ष भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन एवं पूर्व विधायक भोपाल मध्य करेंगे।
यह प्रतियोगिता अंडर 12, 14, 16 एवं सीनियर्स एज ग्रुप (बॉयज गर्ल्स मिक्सड) में खेली जाएगी। U 12 हाउस के नाम भारत के पराक्रमी एवं वीर योद्धाओं महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी रखे गए हैं। U 14 हाउस के नाम राष्ट्रीय भावना के प्रतीक -सत्यमेव जयते, जयहिंद एवं वन्देमातरम रखे गए हैं।