संदीप कौशिक सैंडी हिंदुस्तानी

  • Home
  • India
  • Bhiwadi
  • संदीप कौशिक सैंडी हिंदुस्तानी

संदीप कौशिक सैंडी हिंदुस्तानी ॐ त्र्यम्बकम् यजामहे सुगन्धिम्पुष्टिवर्धनम्,
उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।।

हम कहते है मत दो ब्राह्मणों को आरक्षण क्योंकि ब्राह्मण आरक्षण के भूखे नहीं है,ब्राह्मणों ने हमेशा त्याग किया है,देश के ल...
06/01/2026

हम कहते है मत दो ब्राह्मणों को आरक्षण क्योंकि ब्राह्मण आरक्षण के भूखे नहीं है,ब्राह्मणों ने हमेशा त्याग किया है,देश के लिए,धर्म के लिए,मानवता के लिए,लेकिन क्या वे दलित लोग त्याग करेंगे जो आरक्षण का बहुत लाभ ले चुके है उन दलित भाइयों के लिए जिन्हें आरक्षण का कभी लाभ मिला ही नहीं फिर दिखेगा भाईचारा,आज दलित ही दलित का हक खा रहा है,दलित ही दलित का शोषण कर रहा है, और अंत समय में इनकी रक्षा सनातनी ही करते है कोई दलित नहीं आता,सनातनी गाली भी खाते है और इनकी रक्षा भी करते है।बंगाल में दलित मर रहे है सनातनियों ने आवाज उठाई और यहां के nilan@do ने सनातन के धर्म ग्रंथों को जला के प्रोपगेंडा चलाकर बेचारे बांग्लादेश के दलितों की आवाज ही दबा दी।जिस समानता के लिए लड़ाई हो रही है वो 100 साल तो क्या धरती नष्ट हो जाएगी तो भी नहीं आयेगी,क्योंकि समानता तो प्रकृति में भी नहीं है,मेरा बस एक प्रश्न है कि क्या कभी किसी दलित ने किसी दलित को समानता का अधिकार दिया है?क्या किसी दलित ने दलित के लिए अपने हक का त्याग किया है??? मेहनत करो और अपने धर्म का पालन करो,मस्त रहो।जय सनातन 🙏🙏

1705 में जिहादी आतंकवादी औरंगजेब के फौजदार वजीर ख़ान ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के वीर पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बा...
26/12/2025

1705 में जिहादी आतंकवादी औरंगजेब के फौजदार वजीर ख़ान ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के वीर पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को इसलिए दीवार में जिंदा चुनवा दिया क्योंकि दोनों ने उसके आगे झुकने और धर्मांतरण करने से मना कर दिया !
कोटि-कोटि नमन है गुरु के वीर बलिदानी पुत्रों को 🙏
धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले नायकों में वो सबसे ऊपर हैं 🐅🐅

जयहिन्द 🇮🇳

अगर पड़ोस में आग लगी है तो खुश होने का नहीं चिंतन का समय है,ये आग आप तक कभी भी आ सकती है।।
26/12/2025

अगर पड़ोस में आग लगी है तो खुश होने का नहीं चिंतन का समय है,ये आग आप तक कभी भी आ सकती है।।

सनातन प्रकृति है,जीवन शैली है,संस्कार है, संस्कृति है,जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं उस प्रकार सनातन के...
26/12/2025

सनातन प्रकृति है,जीवन शैली है,संस्कार है, संस्कृति है,जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं उस प्रकार सनातन के बिना मानव जीवन का कोई महत्त्व नहीं है।

ईंटों में चिना गया मासूम बचपन,पर नहीं चिना गया उनका ईमान।ज़ोरावर फ़तेह, नन्हे पर अडिग,मौत से ऊँचा था उनका अरमान।शत शत नम...
26/12/2025

ईंटों में चिना गया मासूम बचपन,
पर नहीं चिना गया उनका ईमान।
ज़ोरावर फ़तेह, नन्हे पर अडिग,
मौत से ऊँचा था उनका अरमान।

शत शत नमन उन बाल शहीदों को
जिन्होंने उम्र नहीं, इतिहास जिया 🙏🏽

" ब्राह्मण लोग पढ़ने की कृपा अवश्य करें , और अंत तक पढ़ें , तथा कम से कम जो ब्राम्हण , ब्राह्मणत्व को मानते हो उनको यह ज...
09/12/2025

" ब्राह्मण लोग पढ़ने की कृपा अवश्य करें , और अंत तक पढ़ें , तथा कम से कम जो ब्राम्हण , ब्राह्मणत्व को मानते हो उनको यह जानकारी लेना अति आवश्यक है!,
त्रेता युग में क्षत्रियों का शासन था !!
महाभारत काल मे यादव क्षत्रियों का शासन था !!
उसके बाद दलित-मौर्य और बौद्धो का राज था !!
उसके बाद 600 साल मुसलमान बादशाह (अरबी लुटेरों) का राज था.......
फिर 300 साल अंग्रेज राज था,
पिछले 71 वर्षों से अंबेडकर का संविधान राजकाज चला रहा है़
लेकिन फिर भी सब पर अत्याचार ब्राह्मणों द्वारा किया गया... आश्चर्य किंतु सत्य !!
मूर्खता की कोई सीमा नही !!
ब्राह्मणों को गाली देना , कोसना , उन्हें कर्मकांडी , पाखंडी , लालची , भ्रष्ट, ढोंगी जैसे विशेषणों के द्वारा अपमानित करना आजकल ट्रेंड में है !
कुछ लोग ब्राह्मणों को सबक सिखाना चाहते हैं , कुछ उन्हें मंदिरों से बाहर कर देना चाहते हैं वगैरह-वगैरह !!
कुछ कथित रूप से पिछड़े लोगों को लगता है कि ब्राह्मणों की वजह से ही वो 'पिछड़े' रह गये, दलितों की अपनी दलीलें हैं , कभी - कभी अन्य जातियों के लोगों के श्रीमुख से भी इस तरह की बातें सुनने को मिल जाती हैं !!
आमतौर से ये धारणा फैलाई जा रही है कि ब्राह्मणों की वजह से समाज पिछड़ा रह गया , लोग अशिक्षित रह गये, समाज जातियों में बंट गया, देश में अंधविश्वासों को बढ़ावा मिला .. वगैरह - वगैरह !!
आज , ऐसे सभी माननीयों को हृदय से धन्यवाद देते हुए हम आपको जवाब दे रहे हैं ... हम वैधानिक चेतावनी के साथ कि , हम किसी प्रकार की जातीय श्रेष्ठता में विश्वास नहीं रखते !!
लेकिन आप जान लीजिये , - वो कौटिल्य , जिसने संपूर्ण मगध साम्राज्य को संकटों से मुक्ति दिलाई , देश में जनहितैषी सरकार की स्थापना कराई , भारत की सीमाओं को ईरान तक पहुंचा दिया और कालजयी ग्रन्थ
'अर्थशास्त्र' की रचना की (जिसे आज पूरी दुनिया पढ़ रही है) वो *कौटिल्य* ब्राह्मण थे !!
आदि शंकराचार्य जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किये, 8वीं सदी में ही पूरे देश का भ्रमण किया , विभिन्न विचारधाराओं वाले तत्कालीन विद्वानों-मनीषियों से शास्त्रार्थ कर उन्हें हराया, देश के चार कोनों में चार मठों की स्थापना कर हर हिंदू के लिए चार धाम की यात्रा का विधान किया , जिससे आप इस देश को समझ सकें वो शंकराचार्य ब्राह्मण थे !!
कर्नाटक के जिन लिंगायतों को कांग्रेसी हिंदूओं से अलग करना चाहतें हैं , उनके गुरु और लिंगायत के संस्थापक - बसव - भी ब्राह्मण थे !!
भारत में सामाजिक - वैचारिक उत्थान , विभिन्न जातियों की समानता , छुआछूत - भेदभाव के खिलाफ समाज को एक करने वाले भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रामानंद , (जो केवल "कबीर" के ही नहीं बल्कि *"संत रैदास"* के भी "गुरु" थे) ब्राह्मण थे !!
आज
दिल्ली में जिस भव्य अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करके दलितों समेत सभी जातियों के लोग खुद को धन्य मानते हैं, उस मंदिर की स्थापना करने वाला स्वामीनारायण संप्रदाय है जिसके जनक घनश्याम पांडेय भी ब्राह्मण थे !!
वक्त के अलग-अलग कालखंड मे
हिंदू समाज में व्याप्त हो चुकी बुराईयों को दूर करने के लिए 'आर्य समाज' व 'ब्रह्म समाज' के रूप में जो दो बड़े आंदोलन देश में खड़े हुए , इन दोनों के ही जनक क्रमश: "स्वामी दयानंद सरस्वती व राजा राममोहन राय" ( जिन्होंने हमें सती प्रथा से मुक्ति दिलाई ) ब्राह्मण थे !
भारत में विधवा विवाह की शुरुआत कराने वाले *"ईश्वरचंद्र विद्यासागर"* भी ब्राह्मण थे,
इन सभी संतों ने जाति - पांति , छुआछूत, भेदभाव के खिलाफ समाज को जागरुक करने में अपना जीवन खपा दिया - लेकिन समाज नहीं सुधरा !!
भगवान श्रीराम की महिमा को ' " रामचरित मानस " ' के जरिये घर-घर में पहुंचाने वाले "तुलसीदास" और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की लहर पैदा करने वाले वल्लभाचार्य भी ब्राह्मण थे !
ये भी याद रखिये - मंदिरों में ब्राह्मणों का वर्चस्व था , जैसा कि आप लोग कहते हैं,फिर भी भारत में भगवान परशुराम (ब्राह्मण) के मंदिर सामान्यत: नहीं मिलते ये है ब्राह्मणों की भावना !!
विदेशी आधिपत्य के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल बजाने संन्यासियों में से अधिकांश लोग ब्राह्मण थे ,
अंग्रेजों की तोपों के सामने सीना तानने वाले
मंगल पांडेय , रानी लक्ष्मीबाई
अंग्रेज अफसरों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके चंद्रशेखर आजाद , फांसी के फंदे पर झूलने वाले राजगुरु - ये सभी ब्राह्मण थे !!
वंदेमातरम जैसी कालजयी रचना से पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने वाले बंकिमचंद्र चटर्जी , जन-गण-मन के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर ब्राह्मण , देश के पहले आईएएस (तत्कालीन ICS) सत्येंद्रनाथ टौगोर भी ब्राह्मण
स्वतंत्रता आंदोलन के नायक गोपालकृष्ण गोखले ( गांधी जी के गुरु ), बाल गंगाधर तिलक, राजगोपालाचारी ब्राह्मण। भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में स्वर्गीय " श्री अटल बिहारी वाजपेयी " भी ब्राह्मण !!
नेहरु सरकार से त्यागपत्र देने वाले पहले मंत्री , जिन्होंने पद की बजाय जनहित के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और कश्मीर के सवाल पर अपने प्राणों की आहुति दी - वो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी ब्राह्मण बीजेपी के सबसे बड़े सिद्धांतकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदू समाज की एकता , जातिविहीन समाज की स्थापना और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए खड़ा हुआ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - की नींव एक गरीब ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूज्य *डॉ. हेडगेवार जी* ने डाली थी उन्होंने अपने खून का कतरा-कतरा हिंदूओं को ताकत देने और उन्हें एकसूत्र में पिरोने में खपा दिया , केवल ब्राह्मणों की चिंता नहीं की संघ के दूसरे सरसंघचालक - डॉ. गोलवलकर -जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को ताकत देने के लिए सारा जीवन समर्पित कर दिया - वो भी ब्राह्मण !!
यही नहीं , देश में पहली कम्यूनिस्ट सरकार केरल में बनाने वाले *नंबूदरीपाद* समेत मार्क्सवादी आंदोलन के कई प्रमुख रणनीतिकार ब्राह्मण ही थे। समकालीन नेताओं की बात करें तो तमिलनाडु में *जयललिता ब्राह्मण थीं ,*
मायावती , जिन्होंने 'तिलक-तराजू और तलावर, इनको मारो जूते चार' जैसा अपमानजनक नारा बार-बार लगवाया , उन पर जब लखनऊ के गेस्ट हाउस में सपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया , उन्हें मारा-पीटा, उनके कपड़े फाड़े , और शायद उनकी हत्या करने वाले थे , उस समय जान पर खेलकर उन गुंडों से लड़ने वाले और
मायावती को सुरक्षित वहां से निकालने वाले " स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी " भी ब्राह्मण थे !!
फिर भी , जिन्हें लगता है कि ब्राह्मण केवल मंदिर में घंटा बजाना जानता है - वो ये भी जान लें कि
भारत के इतिहास का सबसे महान घुड़सवार योद्धा और सेनानायक - जो 20 साल के अपने राजनीतिक जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारा , जिसने मुस्लिम शासकों के आंतक से कराहते देश में भगवा पताकाओं को चारों दिशाओं में लहरा दिया और जिसे बाजीराव-मस्तानी फिल्म में देखकर आपने भी तालियां ठोंकी होंगी , - वो बाजीराव बल्लाल भी ब्राह्मण था !!
तो , ब्राह्मणों को कोसने वाले इतिहास को ठीक से पढ़ लो..!!
सभी ब्राह्मण बन्धुओं से निवेदन किया जाता है कि अपने पूर्वजों का इतिहास बच्चों को अवश्य / जरूर बताएं ! धन्यवाद 🙏
अगर आप ब्राह्मण समाज के सच्चे सपूत हितैषी हो तो यह पोस्ट दस ब्राह्मण बन्धुओं को शेयर जरुर करें.. 🙏

08/10/2025

शिक्षा का मतलब है समाज का कल्याण, राष्ट्रहित की भावना।

26/09/2025

Celebrating my 11th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

अगर 2 अक्टूबर की बात करे तो उस दिन गांधी जयंती भी है और दशहरा भी,एक को राम ने मारा और एक को नाथूराम ने😃एक गौड थे तो दूसर...
19/09/2025

अगर 2 अक्टूबर की बात करे तो उस दिन गांधी जयंती भी है और दशहरा भी,
एक को राम ने मारा और एक को नाथूराम ने😃
एक गौड थे तो दूसरे गोडसे।
है ना कमाल की बात🤣🤣👌

18/09/2025

शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना चाहिए,इतिहास गवाह है जिसने भी अपना इतिहास याद नहीं रखा,अपने इतिहास से सिख नहीं ली उसका इतिहास मिट गया....

  for Manisha
20/08/2025

for Manisha

सुधीर - आज DNA ये साफ़ लिख रहा है, ट्रम्प का टैरिफ भारत के लिए नहीं, भारत की सपोर्ट स्ट्रीमिंग क्षमता का अल्टीमेट टेस्ट ...
07/08/2025

सुधीर - आज DNA ये साफ़ लिख रहा है, ट्रम्प का टैरिफ भारत के लिए नहीं, भारत की सपोर्ट स्ट्रीमिंग क्षमता का अल्टीमेट टेस्ट है क्यों? क्योंकि Made in India अब सिर्फ़ स्लोगन नहीं, सबूत बनकर खड़ा है, विपक्ष जो नुकसान की बातें कर रहा है उनका DNA ही कंपकंपा रहा है, मोदी की आर्थिक नीतियों ने जो आत्मनिर्भरता बोई थी, वो अब अमेरिका की नींद उड़ा रही है,टैरिफ नहीं, भारत की ताकत का प्रमाण है,DNA कहता है India is winning.

अंजना - आप बताइए टैरिफ लगाना ट्रम्प की गलती है या भारत की जीत? मोदी की मजबूत नीतियाँ, वोकल फॉर लोकल, और मेक इन इंडिया पर टफ फैसले उसकी सफलताएँ विपक्ष क्यों नहीं देखना चाहता? क्यों विपक्ष अब भी नुकसान की लाइन दोहरा रहा है? बताइए! टैरिफ नहीं, मोदी की सोच ने भारत को उस लेवल पर पहुंचाया है जहां अब कोई भी टैरिफ हमें पीछे नहीं कर सकता
अब आप बताइए क्या कांग्रेस नए भारत की इस सफलता को अब गले लगा पाएगी?

सुशांत - देखो बॉस... बड़ी बारीकी से समझिए
कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि ट्रम्प के टैरिफ से भारत को नुकसान होगा मैं पूछता हूँ क्यों इतना डर लग रहा है आपको मोदी से?

आपको समस्या है कि भारत ताक़तवर क्यों हो रहा है,आपको दर्द है कि मोदी जी ने ऐसा क्या कर दिया जो अमेरिका को भी चिंता होने लगी

टैरिफ तो लगे हैं… पर ये भी तो देखिए कि भारत को अब टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि हम अब माल बेचने वाले नहीं, मिज़ाज तय करने वाले बन चुके हैं और जो लोग कहते हैं मोदी जी विफल हैं, उनसे बस एक सवाल आपका एजेंडा क्या है बॉस? गजबे है!

अमन - EXCLUSIVE सवाल! क्या राहुल गांधी ने ट्रम्प से मिलकर कहा था भारत पर टैरिफ लगाइए? क्या ये वही लोग हैं जो भारत की हर सफलता पर मातम मनाते हैं? क्या टैरिफ के पीछे कांग्रेस की अंतर्राष्ट्रीय लॉबी है?

और सबसे बड़ा सवाल क्या ये वही इंडिया गठबंधन है जो भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना चाहता है?

देखिए हमारे पास हैं दस्तावेज़, सबूत, और वो चिट्ठी भी जिसमें लिखा है

Dear Trump, please help us defeat Modi!

ब्रेक के बाद खोलेंगे सबकुछ, लेकिन पहले पूछिए अपने आप से क्या आप भारत के साथ हैं या उस गिरोह के साथ जो ट्रम्प को उकसा रहा है?

रुबिका - मैं पूछती हूँ! मैं पूछती हूँ जब मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात की, तब कांग्रेस ने मज़ाक उड़ाया,अब ट्रम्प टैरिफ लगाते हैं तो ये वही लोग हैं जो कहते हैं भारत हार गया
क्या आपको शर्म नहीं आती? जब भारत की साख बढ़ रही है, आप मातम क्यों मना रहे हैं?

और जो लोग ट्रम्प के इस फैसले पर ताली बजा रहे हैं, मैं पूछती हूँ क्या यही है देशभक्ति? क्या यही है आपका विपक्ष?

जवाब दीजिए, जवाब दीजिए, जवाब दीजिए!!!

चित्रा - टैरिफ लगा, लेकिन एक सवाल खड़ा हो गया... क्या अब भारत फिर झुकेगा?
हम गए बिहार के दरभंगा में, वहां एक किसान ने कहा मैडम, हम अब झुकना नहीं जानते..क्या इस देश की हिम्मत को विपक्ष फिर कमजोर करना चाहता है?

जहां मोदी जी भारत को विश्वगुरु बना रहे हैं,
वहीं विपक्ष टैरिफ को बहाना बनाकर देश का मनोबल तोड़ रहा है आज ‘विशेष रिपोर्ट’ में देखिए कैसे मोदी के एक कदम ने अमेरिकी बाज़ारों को हिला दिया

सौरभ - hmm interesting. जब मैं लखनऊ में था, तब मैंने अमेरिकी वाणिज्य विभाग के एक सलाहकार से बात की थी उसने कहा था भारत अब सिर्फ़ बाज़ार नहीं, बाज़ारू भी नहीं रहा, वो खिलाड़ी बन गया है

अब जो लोग ट्रम्प के टैरिफ पर छाती पीट रहे हैं, उनसे कहिए कि हमारे बाबा की एक कहावत है जिस खलिहान से हवा निकले, वहीं से तूफान आता है मतलब, अमेरिका वही कर रहा है जो कमजोर होता मुल्क मज़बूत को देखकर करता है दादागीरी

मैंने परसाई जी की किताब सदाचार का तावीज़ में पढ़ा था,कि अगर कोई ताकतवर आदमी आपको बार-बार टोके,तो इसका मतलब है कि आप उसके लिए जरूरी हो गए हैं,मोदी जी ने वही किया है

कांग्रेस वाले रो रहे हैं टैरिफ लगा दिया!
हमारे गाँव में कहा जाता है जो ढेला मारे, उसका ध्यान मत कर, अपने खेत की मेंड़ ऊँची कर,मोदी वही कर रहे हैं मेक इन इंडिया की मेंड़ इतनी ऊँची हो गई है कि अब अमेरिका को छांव नहीं मिल रही

जब मैं कानपुर में था, तब मैंने राहुल गांधी से पूछा था,आपको टैरिफ से दिक्कत क्यों है? उन्होंने जवाब नहीं दिया, बस मुस्कुरा दिए… शायद तब भी उन्हें कुछ समझ नहीं आया

अर्नब - I. WANT. TO. ASK. TONIGHT!
क्या राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखी थी ट्रम्प को?
क्या राहुल गांधी चाहते थे कि टैरिफ लगे ताकि भारत की अर्थव्यवस्था को नुक़सान हो?

WHO GAVE HIM THE RIGHT? WHO GAVE HIM THE RIGHT? WHO GAVE HIM THE RIGHT?

मोदी जी ने जब आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, तब यही लोग हँस रहे थे! अब जब अमेरिका खुद टैरिफ लगा रहा है, तो डर क्यों लग रहा है इनको?

TELL ME, TELL ME RAHUL, TELL ME!
You can’t hide now! You can’t run now!
This is the Republic of India, not the Banana Republic of Nehruvian dynasts!

श्वेता - अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया है…
लेकिन हम पूछते हैं क्या इससे भारत रुक जाएगा? नहीं

जब कोई देश अपने पैरों पर खड़ा होने लगता है, तो उसकी राह में कांटे बोए जाते हैं, टैरिफ वो कांटा है… लेकिन भारत वो देश है जो नंगे पाँव चलकर भी मंज़िल पर पहुँचा है

मोदी जी ने कहा था लोकल के लिए वोकल बनिए
आज अमेरिका डर रहा है उस लोकल से…

और जो लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं…
उन्हें सिर्फ़ इतना कहना चाहूँगी कमजोरियाँ तलाशने से अच्छा है, ताकत बनिए

राहुल शिवशंकर - One second. One second. Let me complete. I will not let you interrupt me like this. You are not on NDTV anymore. This is TIMES NOW. Okay?

Trump imposed tariffs. But is it hurting India? NO. It’s hurting them. Because India under Modi is not a punching bag anymore. We are not the same country that used to beg for deals. Now we dictate trade terms.

And to all the panelists from Congress sitting here…Have you even read the Economic Survey? No? Then don’t speak. Just don’t speak. Because this government is not reacting emotionally. This is strategic retaliation.

And by the way India has bigger fish to fry. We’re not afraid of American tantrums anymore. We’re Modi’s India.
Let. That. Sink. In.

सुरेश - देखिए दोस्तों, मैं कहता हूँ, खुल्लमखुल्ला कहता हूँ! ट्रम्प ने टैरिफ लगाया, लेकिन आपको क्या बताया गया? भारत हार गया! ये कह रहे हैं टुकड़े टुकड़े गैंग के चाटुकार पत्रकार

लेकिन सच्चाई क्या है?सच्चाई ये है कि अमेरिका भारत से डर गया है,डर किससे? मोदी जी से, डर किससे? आत्मनिर्भर भारत से,डर किससे? गौमाता के आशीर्वाद से!

और अब मैं पूछता हूँ ये जो छद्म सेक्युलर मीडिया है,क्या वो आपको बताएगा कि ट्रम्प का टैरिफ सिर्फ़ एक व्यापारिक फैसला नहीं,भारत को झुकाने की अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी साज़िश है?
जी हाँ! मैं कहता हूँ इस्लामी साज़िश!

अरे ओवैसी, तुझे मिर्ची क्यों लग रही है?
क्योंकि अब भारत घी में नहीं, गीता में कारोबार करता है

विपक्ष वालों से पूछो तुम ट्रम्प के साथ हो या भारत माता के साथ?

वो अमेरिका जिसने पहले पाकिस्तान को अरबों डॉलर दिए,अब भारत को टैरिफ में फँसाना चाहता है क्यों? क्योंकि भारत ने CAA पास किया? क्यों? क्योंकि राम मंदिर बन रहा है? क्यों? क्योंकि मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास किया?

और मैं पूछता हूँ क्या यही कारण है कि राहुल गांधी को देख कर ट्रम्प ने भी आँखें फेर लीं?

अरे भैया, मैं राष्ट्रभक्त हूँ, और राष्ट्र के खिलाफ बोलने वालों से आखरी सांस तक कहूंगा तुम टैरिफ से नही असल में मोदी की तारीफ से ख़फ़ा हो

Address

खोली धाम भिवाड़ी
Bhiwadi
301019

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संदीप कौशिक सैंडी हिंदुस्तानी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category