26/11/2024
सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रांत में विद्या भारती मध्यक्षेत्र के सह संगठन मंत्री मा. श्री अखिलेश मिश्र जी का आगमन हुआ।
मा.श्री अखिलेश मिश्र जी ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दृष्टि से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सहायक सामग्री, वंदना में वाद्य यंत्र, खेल सामग्री, शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक व्यवस्था, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल माध्यमो को नए शैक्षिक तकनीकी के साथ अपग्रेट करना बताया गया।
हमारा विद्यालय समाज आधारित है, सभी विद्यालय का मूल्यांकन करना और प्रधानाचार्य के साथ बैठकर समीक्षा करना जिससे हमारा विद्यालय समाज में प्रभावी बन सके समाज की अपेक्षा को पूर्ण कर सके।
यह बैठक विद्या भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू नेतृत्व में हुआ।