01/07/2026
🏆 हमार भदोही सम्मान 🙏
कल का दिन मेरी ज़िंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक रहा। क्रिकेट के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे मेरे प्रयासों को सम्मान देते हुए मुझे "हमार भदोही सम्मान" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदरणीय श्री रवि पटोदिया जी के कर-कमलों से प्राप्त करना मेरे लिए गर्व, प्रेरणा और नई जिम्मेदारी का एहसास है।
यह सम्मान मेरी माँ, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरे पिताजी, मेरे परिवार, सभी सहयोगियों, मित्रों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों का भी है। आप सभी के विश्वास, प्रेम और सहयोग ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया है।
मैं वचन देता हूँ कि भदोही को क्रिकेट की दुनिया में एक नई और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।
दिल से धन्यवाद, भदोही! ❤️
यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है और आगे और बेहतर करने का संकल्प भी।
*अरिफ हुसैन*
Founder, NNS Cricket Academy
CEO, Cricket Performance Point