Goswami Anup

Goswami Anup follow like jarur kare

16/07/2026
कल मैंने 750 रु किलो की दर से घी लिया।पिताजी अचंभित 🤔 हो कर बोले कि हमारे समय में तो इतने रुपए में 'ढ़ेर सारा' घी आ जाता...
26/01/2023

कल मैंने 750 रु किलो की दर से घी लिया।

पिताजी अचंभित 🤔 हो कर बोले कि हमारे समय में तो इतने रुपए में 'ढ़ेर सारा' घी आ जाता।

मैंने कहा, पिताजी ढ़ेर सारा यानी कितना 🤔 ? उदाहरण देकर समझाइये।

मेरी बात सुन पिताजी शांत रह गए।

मैंने फिर पूछा, पिताजी ढ़ेर सारा मतलब कितना ?

पिताजी कुछ नहीं बोले, बस चुपचाप छत पर आ गए। ऊपर आकर वो शांति से बैठे, पानी पिया फिर बोले...

बेटा, 'ढ़ेर सारा' यानि बहुत ज्यादा...
उदाहरण देकर कहूँ तो हमारे समय में इतने रुपए में इतना घी आ जाता कि पूरा मोहल्ला एक एक कटोरी घी पी लेता ।

मैं बोला... पिताजी, ये उदाहरण तो आप नीचे भी दे सकते थे🤔 ?

बेटा, नीचे बहुत भीड़ थी और "भीड़ को उदाहरण समझ नही आता हैं।"

मैं बोला, पिताजी में कुछ समझा नही...😯
'भीड़ को उदाहरण' समझ में नही आता है क्या ?

पिताजी बोले...
एक बार मोदी जी ने कहा था कि "विदेशों में हमारे देश का बहुत सारा काला धन जमा है।"

भीड़ ने कहा कि... कितना ?

तो मोदी जी ने उदाहरण देकर समझाया, "इतना कि पूरा पैसा अगर वापस आ जाए तो सभी के हिस्से में 15-15 लाख आ जाए।"

बस सुनने वालों की भीड़ तभी से "15 लाख" मांग रही है

और ये उदाहरण अगर मैं नीचे देता तो हो सकता है कि कल कई लोग अपनी-अपनी कटोरी लेकर घी मांगने आ जाते।

🤣 🥣🤣

12/10/2022

अरब देश की असली सच्चाई! बहुत पैसे कमा रहे हो! बहुत मजे कर रहे हो! लेकिन सच जानेंगे तो आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी! देखिए पूरा वीडियो!

10/10/2022

Life is very precious.

👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏*" केदारनाथ को क्यों कहते हैं ‘जागृत महादेव’ ?, दो मिनट की ये कहानी रौंगटे खड़े कर देगी "**एक बार एक शिव-भक्त...
15/06/2022

👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏
*" केदारनाथ को क्यों कहते हैं ‘जागृत महादेव’ ?, दो मिनट की ये कहानी रौंगटे खड़े कर देगी "*
*एक बार एक शिव-भक्त अपने गांव से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला। पहले यातायात की सुविधाएँ तो थी नहीं, वह पैदल ही निकल पड़ा। रास्ते में जो भी मिलता केदारनाथ का मार्ग पूछ लेता। मन में भगवान शिव का ध्यान करता रहता। चलते चलते उसको महीनो बीत गए।* *आखिरकार एक दिन वह केदार धाम पहुच ही गया। केदारनाथ में मंदिर के द्वार 6 महीने खुलते है और 6 महीने बंद रहते है। वह उस समय पर पहुचा जब मन्दिर के द्वार बंद हो रहे थे। पंडित जी को उसने बताया वह बहुत दूर से महीनो की यात्रा करके आया है। पंडित जी से प्रार्थना की - कृपा कर के दरवाजे खोलकर प्रभु के दर्शन करवा दीजिये । लेकिन वहां का तो नियम है एक बार बंद तो बंद। नियम तो नियम होता है। वह बहुत रोया। बार-बार भगवन शिव को याद किया कि प्रभु बस एक बार दर्शन करा दो। वह प्रार्थना कर रहा था सभी से, लेकिन किसी ने भी नही सुनी।*
*पंडित जी बोले अब यहाँ 6 महीने बाद आना, 6 महीने बाद यहा के दरवाजे खुलेंगे। यहाँ 6 महीने बर्फ और ढंड पड़ती है। और सभी जन वहा से चले गये। वह वही पर रोता रहा। रोते-रोते रात होने लगी चारो तरफ अँधेरा हो गया। लेकिन उसे विस्वास था अपने शिव पर कि वो जरुर कृपा करेगे। उसे बहुत भुख और प्यास भी लग रही थी। उसने किसी की आने की आहट सुनी। देखा एक सन्यासी बाबा उसकी ओर आ रहा है। वह सन्यासी बाबा उस के पास आया और पास में बैठ गया। पूछा - बेटा कहाँ से आये हो ?* *उस ने सारा हाल सुना दिया और बोला मेरा आना यहाँ पर व्यर्थ हो गया बाबा जी। बाबा जी ने उसे समझाया और खाना भी दिया। और फिर बहुत देर तक बाबा उससे बाते करते रहे। बाबा जी को उस पर दया आ गयी। वह बोले, बेटा मुझे लगता है, सुबह मन्दिर जरुर खुलेगा। तुम दर्शन जरुर करोगे।*
*बातों-बातों में इस भक्त को ना जाने कब नींद आ गयी। सूर्य के मद्धिम प्रकाश के साथ भक्त की आँख खुली। उसने इधर उधर बाबा को देखा, किन्तु वह कहीं नहीं थे । इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसने देखा पंडित जी आ रहे है अपनी पूरी मंडली के साथ। उस ने पंडित को प्रणाम किया और बोला - कल आप ने तो कहा था मन्दिर 6 महीने बाद खुलेगा ? और इस बीच कोई नहीं आएगा यहाँ, लेकिन आप तो सुबह ही आ गये। पंडित जी ने उसे गौर से देखा, पहचानने की कोशिश की और पुछा - तुम वही हो जो मंदिर का द्वार बंद होने पर आये थे ? जो मुझे मिले थे। 6 महीने होते ही वापस आ गए ! उस आदमी ने आश्चर्य से कहा - नही, मैं कहीं नहीं गया। कल ही तो आप मिले थे, रात में मैं यहीं सो गया था। मैं कहीं नहीं गया। पंडित जी के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था।*
*उन्होंने कहा - लेकिन मैं तो 6 महीने पहले मंदिर बन्द करके गया था और आज 6 महीने बाद आया हूँ। तुम छः महीने तक यहाँ पर जिन्दा कैसे रह सकते हो ? पंडित जी और सारी मंडली हैरान थी। इतनी सर्दी में एक अकेला व्यक्ति कैसे छः महीने तक जिन्दा रह सकता है। तब उस भक्त ने उनको सन्यासी बाबा के मिलने और उसके साथ की गयी सारी बाते बता दी। कि एक सन्यासी आया था - लम्बा था, बढ़ी-बढ़ी जटाये, एक हाथ में त्रिशुल और एक हाथ में डमरू लिए, मृग-शाला पहने हुआ था। पंडित जी और सब लोग उसके चरणों में गिर गये। बोले, हमने तो जिंदगी लगा दी किन्तु प्रभु के दर्शन ना पा सके, सच्चे भक्त तो तुम हो। तुमने तो साक्षात भगवान शिव के दर्शन किये है। उन्होंने ही अपनी योग-माया से तुम्हारे 6 महीने को एक रात में परिवर्तित कर दिया। काल-खंड को छोटा कर दिया। यह सब तुम्हारे पवित्र मन, तुम्हारी श्रद्वा और विश्वास के कारण ही हुआ है। आपकी भक्ति को प्रणाम जय श्री महाकाल।
✍️
https://youtu.be/or_GbfkdK0o

18/03/2022

सउदी अरब में रह रहे सभी भारतीयों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।😊
Happy Holi

रूस ने अपनी सबसे खूंखार आर्मी को कीव (युक्रेन) भेज दिया है। एक वीडियो तो ऐसा आया है, जिसमें टैंक चलती हुई कारों को रोंद ...
28/02/2022

रूस ने अपनी सबसे खूंखार आर्मी को कीव (युक्रेन) भेज दिया है। एक वीडियो तो ऐसा आया है, जिसमें टैंक चलती हुई कारों को रोंद रहे हैं। जहाँ जेट्स गरज रहे हो, क्रूज़ मिसाइल्स आग बरसा रही हो, गोलियों की बारिश हो रही हो, हेलीकाप्टर और टैंक्स शहर में घूम रहे हो... वहाँ आपकी गाड़ी पर लगा हुआ तिरंगा आपकी जान बचाने की गारंटी है।
कहने को तो छोटी बात है, सोचो तो बहुत बड़ी है।
ये है नया भारत 🇮🇳 ✊
I Love My India 🇮🇳
जय हिंद 🇮🇳 जय भारत

" एक बिद्यार्थी की कहानी "सन( 2012)बात लगभग 09 साल पुरानी है ...नौंवीं कक्षा में मैंने विज्ञान की कॉपी नहीँ बनाई थी और क...
25/08/2021

" एक बिद्यार्थी की कहानी "
सन( 2012)बात लगभग 09 साल पुरानी है ...नौंवीं कक्षा में मैंने विज्ञान की कॉपी नहीँ बनाई थी और कॉपी चेक कराने का भयंकर दबाव था......
मैडम भी बहुत सख्त थी, पता चलता उनको तो उल्टा ही टांग देतीं😢😭

पूरे नौ अध्याय हो चुके थे......
लड़के 40- 40 रुपए वाले रजिस्टर भर चुके थे और मेरे पास रजिस्टर के नाम पर बस एक रफ़ कॉपी में ही थी 😐

दो रात एक मिनट भी नींद नहीं आई,
ऊपर से हेड सर् को पता चलने का डर 😞

इस प्रकार चेकिंग का दिन आ ही गया 😰
मैडम ने चेकिंग शुरू की 🤢 18 रोल नंबर वालों तक की कॉपी चेक हुईं और घंटी बज गई,
मैंने राहत की सांस ली..... 😁

तभी मैडम ने जल्दी जल्दी में कहा:-
सभी बच्चे अपनी अपनी कॉपी जमा करके दे दो, मैं चेक करके भिजवा दूंगी..... 🙄

तभी मेरा शातिर दिमाग घूमा🤔, और मैं भीड़ में कॉपियों तक गया और जैसे अलजेब्रा में मान लेते हैं
ठीक वैसे ही मैंने भी मान लिया कि कॉपी मैंने जमा कर दी ......😁😁

अब कॉपी की जिम्मेदारी मैडम की..... 😉

दो दिन बाद सबकी कॉपी आई लेकिन मेरी नहीं आई...आती भी कैसे......?☺️☺️😊😃😂

मैं मैडम के पास गया और बोला:-
मैडम जी, मेरी कॉपी नहीं मिली...🤔
वो बोलीं:-
मैं चेक कर लूंगी, स्टाफ रूममें होगी.....😏

अगले दिन मैं फिर पहुच गया और बोला:-
मैडम मेरी कॉपी ?🤔
मैडम बोलीं:-
स्टाफरूम में तो है नहीं, मेरे घर रह गई होगी, कल देती हूं 😏
मैंने कहा:- ठीक है 😊

अगले दिन.......
मैं फिर....मैडम कॉपी ? ☹️
मैडम बोली:-
बेटा मेने घर देखी थी,आपकी कॉपी मिल गयी है, आज मैं लाना भूल गई, कल देती हूं 😊

मैं(मन ही मन ☺️😁):- वाह ! कमाल हो गया, कॉपी दिए बिना ही मैडम के घर में मिल गई , असंभव हुआ संभव 😆😂

अगले दिन मैं फिर:- मैडम कॉपी 😐
वो क्या है ना मैडम जी, याद भी करना भी जरूरी है😞🙄

और यूं मैंने 5 दिन तक जो मुझे मिला वही तनाव मैडम को दिया 😁

फिर मैडम ने हमको स्टाफरूम में बुलाया बोली:-
देखो बेटा! आपकी कॉपी हमसै गलती से खो गयी है 😐😐

मैंने ऐसा मुरझाया मुंह बना बनाया जैसे पता नहीं अब क्या होगा 😲😞🤕 और कहा:-
मैम अब क्या होगा 🤢😢😟?
मैं दोबारा कैसे इतना लिखूंगा,याद कैसे करूंगा? इम्तिहान कैसे दूंगा, इतना सारा काम मैं फिर से कैसे लिखूंगा....? 😢😥😪😵

मैडम ने ज्यों ही कहा:- बेटा तुम चिंता ना करो🤔🤗 दसवें चैप्टर से कॉपी बनाओ और बाकी दोबारा मत लिखना, वो मैं बंदोबस्त कर दूंगी 🤔

ऐसे लगा जैसे भरी गर्मी में कलेजे पर बर्फ रगड़ दी हो किसी ने 15 अगस्त के दिन लड्डू की जगह छेने बटे हो 🤗☺️😄😃😁😂🤣

मानो 50 किलो का बोझा सिर से उतर गया हो☺️ मैडम के सामने तो खुशी जाहिर नहीं कर सकता था 😆लेकिन
मैडम के जाते ही तीन बार घूंसा💪🏻 हवा में मारकर "Yes! Yes! Yes!" बोलकर अपन टाई ढीली करते हुए आगे बढ़ लिया 😉
अगले दिन मैडम उन 9 चैप्टर की 80 पेज की फोटोस्टेट लेकर आई और मुझे देते हुए बोली:-
ये लो बेटा, कुछ समझ ना आए तो कभी भी आकर समझ लेना 🤗

उसी दिन मुझे अपनी असली शक्तियों का एहसास हुआ कि अपनी पर आऊंं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं ☺️🤗🤣🤣😂😁🤣
लेखक :– गोस्वामी अनुप🌹🌹🌹

Address

Bettiah

Telephone

+919955005294

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goswami Anup posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Goswami Anup:

Shortcuts

Share

Category