Beohari all india cricket trophy 2021

Beohari all india cricket trophy  2021 Sports Platform

MPCA हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में प्रतीक ने रीवा के विरुद्ध जड़ा लगातार दूसरा शतक
03/01/2025

MPCA हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में प्रतीक ने रीवा के विरुद्ध जड़ा लगातार दूसरा शतक

02/01/2025
विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी
28/12/2024

विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी

राजसिंह डूंगरपुर अंडर 14 क्रिकेट ट्रॉफी *अर्जुन शुक्ला की निर्णायक पारी ने मध्यप्रदेश को दिलाई पहली जीत* - निश्चय सिकरवा...
27/01/2024

राजसिंह डूंगरपुर अंडर 14 क्रिकेट ट्रॉफी

*अर्जुन शुक्ला की निर्णायक पारी ने मध्यप्रदेश को दिलाई पहली जीत*

- निश्चय सिकरवार ने लिए पांच विकेट

रायपुर। भिलाई (छत्तीसगढ़) में चल रही राजसिंह डूंगरपुर अंडर 14 क्रिकेट ट्रॉफी में मध्यप्रदेश ने उत्तरप्रदेश को पहली पारी की बढ़त से हराकर टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। इस जीत में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बल्लेबाज अर्जुन शुक्ला ने 43 रनों की महत्वपूर्ण व निर्णायक पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत मिली। पहले दिन 26 जनवरी को टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मप्र टीम की पहली पारी उत्तरप्रदेश की घातक गेंदबाजी के आगे 190 रनों पर सिमट गई। अर्जुन शुक्ल और अथर्व पटेल ने सर्वाधिक 32-32 रनों का योगदान दिया। प्रिंस कुमार 29, निश्चय ने 23 रन बनाए। नैतिक जैन 27 पर नाबाद रहे। यूपी की ओर शाश्वत कृष्णा ने पांच और आरुष गुप्ता ने तीन विकेट लिए। 190 रनों का पीछा करने उतरी उत्तरप्रदेश की टीम 172 रनो पर सिमट गई। और मप्र को 18 रनों की बढ़त मिली। उत्तरप्रदेश की ओर से सर्वाधिक रन शास्वत कृष्णा 37 और आरुष ने 36 रन बनाए। निश्चय सिकरवार 3 और नैतिक जैन एवं शिखर तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। मप्र की दूसरी पारी भी यूपी के गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गई। प्रिंस कुमार शून्य, आरफ कुरैशी शून्य, कुशाग्र नागर( 12 रन ) निश्चय सिकरवार (19 रन ) अथर्व पटेल (15 रन) बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे अर्जुन शुक्ला ने 90 गेंदों पर 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और एक छोर पर खड़े होकर पारी को संभाला। जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 6 विकेट पर 104 रन पर पहुंच पाया। जिसके बाद पारी घोषित कर मप्र ने उत्तरप्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तरप्रदेश प्रदेश की गेंदबाजी आक्रमण दोनों ही पारियों में खतरनाक साबित हुई। मप्र के पहली पारी के 18 और 104 यानी कुल 122 रनों का पीछा करने उतरी उत्तरप्रदेश की टीम खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी। इस तरह से एक पारी की बढ़त के आधार पर मप्र ने यह मैच जीत लिया। मप्र की ओर से दोनो पारियों में सबसे सफल फिरकी गेंदबाज निश्चय सिकरवार ने पांच और अभिषेक धाकड़ ने दो विकेट लिए। गौरतलब है कि अर्जुन शुक्ला शहडोल डिवीजन के खिलाड़ी हैं। वे भोपाल की जानी-मानी अरेरा क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

10/06/2023

All rounder Arjun shukla in Day Night cricket match

26/04/2023

क्रिकेट धमाल

Address

Beohari
484774

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Beohari all india cricket trophy 2021 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category