योगः कर्मसु कौशलम् ।

योगः कर्मसु कौशलम् । योग एवम प्राकृतिक चिकित्सा अपनाएं अपने आपको मनोवैज्ञानिक रूप से सदैव सुदृढ़ रखें , शरीर की रक्षा करें।

*हरियाणा पुलिस की “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” मुहिम की बड़ी उपलब्धि — राज्यभर में 1631 अपराधी काबू, 319 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार**...
13/11/2025

*हरियाणा पुलिस की “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” मुहिम की बड़ी उपलब्धि — राज्यभर में 1631 अपराधी काबू, 319 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार*

*दिनांक: 13 नवम्बर 2025।* हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्यव्यापी अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” लगातार उल्लेखनीय सफलता की नई कहानियाँ लिख रहा है। इस मिशन का उद्देश्य है—गंभीर अपराधों में वांछित, फरार, इनामी और आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना। 11 नवम्बर 2025 तक की कार्रवाई में कुल 1631 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 319 कुख्यात और अंतरराज्यीय अपराधी शामिल हैं।

*ऑपरेशन की रणनीति और प्रभाव*

यह मिशन न केवल राज्य में अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर रहा है, बल्कि पुलिस की सटीक खुफिया कार्रवाई, त्वरित समन्वय और तकनीकी दक्षता का भी प्रतीक बन गया है। हरियाणा के विभिन्न जिलों—अम्बाला, पलवल, सिरसा (डबवाली) और यमुनानगर—में हाल ही में की गई पुलिस कार्रवाइयाँ इस मुहिम की व्यापक सफलता को दर्शाती हैं।

*जिला अम्बाला की बड़ी कार्रवाई*

अम्बाला पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के चार सक्रिय सदस्यों—मुख्य सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी, मोहम्मद खान, अकबर मियां शेख और असदुल्ला खान उर्फ कालिया—को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में 105 से अधिक सोना और हीरे की चोरी व ठगी की वारदातों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त दो एक्टिवा बरामद की हैं, जो इस नेटवर्क की सक्रियता और फैलाव को उजागर करता है।

*डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार*

डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य की 256.13 ग्राम हेरोइन सहित तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

*यमुनानगर में काला राणा गैंग पर शिकंजा*

जिला अपराध शाखा-2, यमुनानगर ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े दो अपराधियों—मनीष सिंगारी उर्फ मन्नू और तरुण सिंगारी उर्फ तन्नू—को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित थे। यह गिरफ्तारी न केवल गैंग की सक्रियता पर विराम है, बल्कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की तत्परता को भी दर्शाती है।

*पलवल में इनामी आरोपी गिरफ्तार*

पलवल पुलिस ने एसटीएफ इकाई के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी चंद्रभान को जिला जींद के नरवाना से गिरफ्तार किया। फरवरी 2024 में हुई हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी रविंद्र और उसकी पत्नी कांती को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। फरार चालक चंद्रभान की गिरफ्तारी के साथ ही मामले का महत्वपूर्ण अध्याय पूरा हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

*डीजीपी हरियाणा का संदेश*

डीजीपी हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपराध चाहे नशा तस्करी, हत्या, ठगी, रंगदारी या साइबर अपराध का हो—हर अपराधी को कानून के शिकंजे में लाना हरियाणा पुलिस का लक्ष्य है। यह मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य में अपराधमुक्त वातावरण स्थापित नहीं हो जाता।
OP Singh ips Haryana Police

13/11/2025

Yog karo nirog raho Sangeet Yogi Mangali Football Acedamy

।। जीवन में सूर्य प्रकाश का महत्व ।।सूर्य एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। सूर्य की सप्तरंगी किरणों में अद्भुत रोगनाशक शक्ति ...
05/10/2025

।। जीवन में सूर्य प्रकाश का महत्व ।।

सूर्य एक प्राकृतिक चिकित्सालय है। सूर्य की सप्तरंगी किरणों में अद्भुत रोगनाशक शक्ति है। सुबह से शाम तक सूर्य अपनी किरणों, जिनमें औषधीय गुणों का अपार भंडार है, अनेक रोग उत्पादक कीटाणुओं का नाश करता है।

टीबी के कीटाणु उबलते पानी से भी जल्दी से नहीं मरते हैं, वे सूर्य के तेज प्रकाश से शीघ्र नष्ट हो जाते हैं। फिर दूसरे जीवाणुओं के नाश होने में कोई संदेह ही नहीं रहता है।

स्वस्थ रहने के लिए जितनी प्राण वायु ( शुद्ध हवा) आवश्यक है, उतना ही सूर्यदेव का प्रकाश भी आवश्यक है। प्रकाश में मानव शरीर के कमजोर अंगों को पुनः सशक्त और सक्रिय बनाने की अद्भुत क्षमता है। इस तरह सूर्य प्रकाश परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से मानव जीवन के लिए आवश्यक है।

सूर्य के प्रकाश का संबंध केवल गर्मी देने से ही नहीं है। इसका मनुष्य के आहार के साथ भी घनिष्ठ संबंध है। छोटे-बड़े पौधे व वनस्पतियों के पत्ते सूरज की किरणों के सान्निध्य से क्लोरोफिल नामक तत्व का निर्माण करते हैं। इस तत्व के बिना पत्तों में कुदरती हरापन नहीं रहता। हम खान-पान में प्रायः हरी सब्जियों का प्रयोग करते हैं। इन हरी सब्जियों में ही मानव शरीर के पोषक तत्व रहते हैं।
जन्म कुंडली में सूर्य जितना बलशाली होगा उतनी ही जातक में रोग से लड़ने की शक्ति ( Immunity) होगी इसलिये रोज धूप का सेवन करना चाहिए l सूर्य देव आरोग्य के देवता हैं और तात्विक द्रष्टि से देसी गाय के दूध में 12 आदित्य है अतः गौरक्षा एवं गौसेवा से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं l यह पुण्य कर्म बहुत बड़ा है जो प्रारब्ध (Store) में आरोग्य के साथ सुख समृद्धि को भी संचित करता है l
अपने अंतर्मन में देवीय प्रवृतियों के निर्माण के लिये गाय के दूध को महत्व देना चाहिए l भैंस को शास्त्रों में महिष कहा है l मानस के अनुसार महिष रावण के नानके में थी जिसका तात्पर्य यह है कि असुरों को महिष प्रिय है l
#साभार

।। ॐ घृणि सूर्याय नम: ।।

070824 12341

नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति :शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर को शुरू हो ...
29/09/2025

नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति :

शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर को शुरू हो रहा है। नवरात्रि उपवास के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। आइए ऐसे 05 प्रमुख नियमों के बारे में जानते हैं।नवरात्रि का व्रत केवल भूखे रहने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक कठोर आध्यात्मिक साधना है जिसमें तन, मन और आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया जाता है।शास्त्रों के अनुसार, व्रत का पूर्ण और मनोवांछित फल तभी प्राप्त होता है जब इसका पालन पूरे विधि-विधान और कड़े नियमों के साथ किया जाए। यदि आप भी इस नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो इन पांच महत्वपूर्ण नियमों का पालन जरूर करें।
सात्विक आहार का पालन :
नवरात्रि व्रत का सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है सात्विक भोजन। इन नौ दिनों में मांस, मदिरा, अंडा, लहसुन, प्याज जैसे तामसिक और राजसिक खाद्य पदार्थों का सेवन पूरी तरह से वर्जित है।व्रत के दौरान केवल फलाहार, दूध, दही, और कुट्टू, सिंघाड़ा जैसे व्रत के अनाजों का ही सेवन करें। भोजन में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें। सात्विक भोजन मन को शांत और शुद्ध रखता है, जो साधना के लिए अत्यंत आवश्यक है।
ब्रह्मचर्य का पालन करें व्रत की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य माना गया है। इस नियम का उद्देश्य अपनी ऊर्जा को संरक्षित कर उसे आध्यात्मिक दिशा में लगाना है, जिससे भक्ति और गहरी हो सके।
आचरण की शुद्धता

नवरात्रि के नौ दिन आत्म-नियंत्रण और आत्म-चिंतन के हैं। इस दौरान अपने आचरण को पूरी तरह से शुद्ध रखें। झूठ बोलना, किसी पर क्रोध करना, चुगली करना या किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। किसी का दिल दुखाने से व्रत का पुण्य क्षीण होता है, इसलिए सभी के प्रति प्रेम और सद्भाव का भाव रखें।
स्वच्छता और भूमि शयन :

इन नौ दिनों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को भी साफ-सुथरा रखें। मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों में बाल या नाखून काटना भी वर्जित है।इसके साथ ही, कई भक्त अहंकार के त्याग और सादगी के प्रतीक के रूप में पलंग पर न सोकर जमीन पर स्वच्छ चादर बिछाकर सोते हैं। यह देवी के प्रति समर्पण और त्याग को दर्शाता है।
नित्य पूजा और क्षमा-प्रार्थना :

व्रत रखने वाले साधक को दोनों समय (सुबह-शाम) देवी की पूजा, मंत्र जाप और आरती करनी चाहिए। यदि संभव हो तो दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। पूजा के अंत में देवी से अपनी जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा-प्रार्थना करें।
इन नियमों का पूरी श्रद्धा से पालन करने पर ही व्रत सफल होता है और मां दुर्गा की असीम कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
जय माता दी 🌹🙏🚩

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी (22/28 वर्ष) की मौत रेबीज़ (Rabies) के कारण ह...
02/07/2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी (22/28 वर्ष) की मौत रेबीज़ (Rabies) के कारण हुई है:

बाइट के समय: मार्च में बृजेश ने एक पिल्ला बचाते समय कुत्ते (या पिल्ले) को सहारा दिया—जिसके दौरान वह उसके दाहिने हाथ की उंगली में काट गया ।

टीकाकरण नहीं कराया: खुद को मामूली चोट समझकर उन्होंने एंटी-रेबीज़ वैक्सीन नहीं लगवाई ।

लक्षण का उभरना: जून में अभ्यास के दौरान हाथ में सुन्नता और बाद में पूरे शरीर में लक्षण दिखने लगे—जैसे हाइड्रोफोबिया (पानी से भय) ।

इलाज की कमी: उन्हें कई सरकारी अस्पतालों में एडमिट नहीं किया गया, बाद में नोएडा और दिल्ली के अस्पतालों में रेबीज़ की पुष्टि हुई, लेकिन तब तक इलाज बेअसर था ।

मृत्यु: बृजेश की मृत्यु 28 जून 2025 की रात/रविवार की सुबह रास्ते में हो गई ।

🏆 उनका सफर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता, और Pro Kabaddi League (PKL) 2026 के लिए भी तैयारी कर रहे थे ।

---

⚠️ क्यों यह घटना महत्वपूर्ण है

यह एक सावधानीपूर्वक चेतावनी है: किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन अनिवार्य है। अज्ञानता और लापरवाही जानलेवा हो सकती है, जैसा कि बृजेश के साथ हुआ।

---

यदि आप किसी को जानवरों के काटने पर एंटी-रेबीज़ का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहें, तो उन्हें यह केस जरूर बताएँ। सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता बढ़ाने हेतु ग्रामीण स्तर पर अभियान चला रहे हैं।
Rohit Sharma Haryanayog_Aayog CMO Haryana Ministry of Ayush, Government of India Manohar Lal

 #कहते है कि  #अति हर चीज की बुरी होती है।कोइ भी खाना अधिक न खाए ।अपने पेट से थोड़ा कम ही खाए। #जादाखाना खाने से acidity ...
04/06/2025

#कहते है कि #अति हर चीज की बुरी होती है।

कोइ भी खाना अधिक न खाए ।अपने पेट से थोड़ा कम ही खाए। #जादाखाना खाने से acidity और gas`की समस्या हो जाती है। सुबह के समय `दूध के साथ नाशता करे, दोपहर को 12 से 2 बजे के बीच खाना खाए।फिर रात के समय 8 बजे तक खाना खा लेना चाहिए ।

कभी कभी कुछ चीजें बहुत मनपसंद होने के कारण हम बहुत ज्यादा खा लेते हैं। अगर आपने ज्यादा खा ली हैं तो कैसे पचायें--

1- केले की अधिकता में दो छोटी इलायची खा लीजिये।

2- आम पचाने के लिए आधा चम्म्च सोंठ का चूर्ण और गुड faak ले।

3- जामुन ज्यादा खा लिया तो 3-4 चुटकी नमक खा ले।

4- सेब ज्यादा हो जाए तो दालचीनी का चूर्ण एक ग्राम खा ले।

5- खरबूज के लिए आधा कप चीनी का शरबत

6- तरबूज के लिए सिर्फ एक लौंग

7- अमरूद के लिए सौंफ

8- नींबू के लिए नमक

9- बेर के लिए सिरका

10- गन्ना ज्यादा चूस लिया हो तो 4-5 बेर खा लीजिये

11- चावल ज्यादा खा लिया है तो आधा चम्म्च अजवाइन पानी से निगल लीजिये

12- बैगन के लिए सरसो का तेल एक चम्म्च

13- मूली ज्यादा खा ली हो तो एक चम्म्च काला तिल चबा लीजिये

14- बेसन ज्यादा खाया हो तो मूली के पत्ते चबाएं

15- खाना ज्यादा खा लिया है तो थोड़ी दही खाइये

16- मटर ज्यादा खाई हो तो अदरक चबाएं

17- इमली या उड़द की दाल या मूंगफली या शकरकंद या जिमीकंद ज्यादा खा लीजिये तो फिर गुड खाइये।

18- मुंग या चने की दाल ज्यादा खाये हों तो एक चम्म्च सिरका पी लीजिये

19- मकई ज्यादा खा गये हो तो मट्ठा पीजिये

20- घी या खीर ज्यादा खा गये हों तो काली मिर्च चबाएं

21- खुमानी ज्यादा हो जाए तो ठंडा पानी पीयें

22- पूरी कचौड़ी ज्यादा हो जाए तो गर्म पानी पीजिय

अगर सम्भव हो तो भोजन के साथ एक/आधे नींबू का रस एक कप गुन गुने पानी में मिला कर पीजिये या भोजन में निचोड़ लीजिये , खाया पिया सब पच भी जाएगा और 8०% बीमारियों से भी बचे रहेंगे।```
Gajanand Kaushik Arti Singh Rao Dr. Jaideep Arya DrHarish Chander Narendra Modi Haryanayog_Aayog

🕉️
30/05/2025

🕉️

Address

Bawani Khera

Telephone

+917082412341

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when योगः कर्मसु कौशलम् । posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to योगः कर्मसु कौशलम् ।:

Shortcuts

Share

Category